{"_id":"586f8f044f1c1b4436159c3f","slug":"man-throw-out-of-home-to-four-wives-brother-wife-fighting-for-justice-to-all-at-jind-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने घर से बाहर निकाल दी चौथी पत्नी तो देवरानी से छेड़ी जंग, जानिए मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति ने घर से बाहर निकाल दी चौथी पत्नी तो देवरानी से छेड़ी जंग, जानिए मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Fri, 06 Jan 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
जींद में व्यक्ति ने महिला को घर से बाहर निकाला
एक व्यक्ति ने एक-एक करके अपनी चार पत्नियों को घर से बाहर निकाल दिया तो देवरानी उसके खिलाफ खड़ी हो गई। ऐसा करने के पीछे चौंकाने वाली वजह सुनने को मिल रही है। मामला हरियाणा के जींद का है। पहली पत्नी को संतान नहीं हुई तो व्यक्ति ने उसे घर से निकाल दिया।
फिर दूसरी और तीसरी के साथ भी ऐसा ही किया। उसने चौथी शादी बिहार से लाई अपने से आधी उम्र की लड़की से की तो उससे बेटा पैदा होने के बाद उसे भी निकाल दिया। यह अन्याय से आहत उसके छोटे भाई की पत्नी जाग उठी और जेठानी को इंसाफ दिलाने के लिए उसने जंग छेड़ दी।
उसने पुलिस से इंसाफ नहीं मिलने के बाद महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है। महिला आयोग ने अब जांच डीएसपी सफीदों को सौंपी है। युवती का कहना है कि डीएसपी सफीदों की ओर से उसे आश्वासन मिला है कि उसकी जेठानी की पुलिस तलाश करेगी और इंसाफ दिलाया जाएगा।

युवती अड़ी, जेठानी को इंसाफ दिलाकर ही मानेगी
रोती हुई लड़की
जिले के सफीदों उपमंडल के बहादुरगढ़ गांव की रहने वाली युवती का कहना है कि वह अपनी जेठानी को इंसाफ दिलाकर ही मानेगी। उसने बताया कि तीन पत्नियों को निकालने के बाद उसका जेठ बिहार से अपने से आधी उम्र की लड़की ले आया।
सालभर बाद उसे बेटा पैदा हुआ और इसके बाद उसने उसे भी मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामला उछला तो वापस घर ले आया, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर भगा दिया। फिलहाल वह कहां है, यह पता नहीं है।
युवती ने बताया कि वह जेठानी को न्याय दिलाने के लिए सफीदों पुलिस थाने से लेकर एसपी के पास गई। एसपी ने महिला थाने को जांच सौंपी। महिला पुलिस ने जांच करना तो दूर यह कह दिया कि यह तो घर-घर की कहानी है। इसके बाद युवती पंचकूला महिला आयोग के पास पहुंच गई।