फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man stabbed mother in khanna of punjab

Punjab: खन्ना में युवक ने अपनी बुजुर्ग मां को चाकुओं से गोदा, प्रॉपर्टी विवाद में बेटा बना हैवान

Thu, 26 Oct 2023 09:10 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 09:10 AM IST
सार

बलजीत कौर के बेटे जंग सिंह ने बताया कि वह अपने गांव में ही कीरत वैष्णो ढाबा के नाम से काफी समय से कारोबार कर रहा है। वह अपनी मां के साथ ढाबे पर मौजूद था और इसी बीच उसका भाई परमिंदर सिंह आ गया। आते ही वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर हाथापाई करने लगा। 

विज्ञापन
Man stabbed mother in khanna of punjab
बेटे ने की मां की हत्या - फोटो : demo pic

विस्तार

खन्ना में प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी मां को चाकुओं से गोद दिया। बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी ने अपने भाई पर भी जानलेवा हमला किया। मृतका की पहचान बलजीत कौर (77) के रूप में हुई। 
विज्ञापन


बलजीत कौर के बेटे जंग सिंह ने बताया कि वह अपने गांव में ही कीरत वैष्णो ढाबा के नाम से काफी समय से कारोबार कर रहा है। वह अपनी मां के साथ ढाबे पर मौजूद था और इसी बीच उसका भाई परमिंदर सिंह आ गया। आते ही वह गाली-गलौज करने लगा। जब उसने एतराज जताया तो परमिंदर ने ढाबे की बिजली बंद कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर परमिंदर ने हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच जब उनकी मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो गुस्से में परमिंदर ने मां के पेट में चाकू से कई वार कर दिए। जब जंग सिंह ने अपना बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी कई बार हमला किया। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ अस्पताल में मौत
बुजुर्ग बलजीत कौर को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर 32 अस्पताल, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


हत्या का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हमले में घायल जंग सिंह के बयान पर परमिंदर सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। हत्या और जानबूझकर हत्या की दोनों धाराएं लगाई गई हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed