फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man shot dead in Hisar of Haryana

हिसार: सरपंच के पति की घर के बाहर गोली मारकर हत्या, दो युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

Mon, 02 Mar 2020 08:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Mar 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Man shot dead in Hisar of Haryana
सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

हिसार जिले के गांव सुलखनी की महिला सरपंच सुषमा के पति धर्मपाल सांगा की सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे लाजपत नगर स्थित घर के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपियों में से एक ने हेलमेट डाला था तो दूसरे ने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ था। 

विज्ञापन


वारदात को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब धर्मपाल सांगा घर के बाहर खड़ी कचरे की रेहड़ी में कूड़ा डालने के लिए निकला। मृतक के भतीजे सोनू ने बताया कि उसके ताऊ धर्मपाल को भी मेरे साथ हत्या के एक मामले में कोर्ट में जाना था लेकिन इससे पहले उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


पहले से ही खड़े थे इंतजार में
जैसे ही धर्मपाल घर से बाहर निकला, उसी दौरान तुरंत आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी धर्मपाल के घर के पास ही गली में से निकले थे। इससे पुलिस यह भी कयास लगा रही है कि आरोपी पहले से ही धर्मपाल की रेकी कर रहे थे। पड़ोसियों ने बताया कि हमलावर धर्मपाल के घर के पास वाली गली में से आए और वारदात को अंजाम देकर टैक्सी स्टैंड की ओर से फरार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने किए 5 से 6 फायर

वारदात को अंजाम देते समय आरोपियों ने धर्मपाल सांगा पर 5 से 6 फायर किए। इस दौरान धर्मपाल को चार गोलियां लगीं। जो कि दिल के पास, दो गर्दन पर और एक गोली कंधे पर लगी। इनमें से एक गोली गर्दन के आर-पार भी हुई। गोली लगते ही धर्मपाल मुंह के बल जमीन पर गिर पड़ा।

गोलियों की आवाज सुनते ही परिजन व पड़ोसी घर के बाहर आए और धर्मपाल को तुरंत निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

पंचायती जमीन का छुड़वाया था कब्जा
मामले में पुलिस ने धर्मपाल सांगा की पत्नी सुषमा की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुषमा ने बताया कि उसने कुछ समय पूर्व गांव सुलखनी में पंचायती जमीन का कब्जा छुड़वाया था, जिसको लेकर वह लोग उनसे रंजिश रखने लगे। उसने शक जताया कि इन्हीं लोगों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने रमेश, अमीन, सलीन, बलजीत, जाकिर हुसैन, राजेंद्र और कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात के अनुसार धर्मपाल एक बार अपने घर से बाहर निकलकर वापस अंदर जाते हैं, उसके कुछ देर बाद वह रेहड़ी में कचरा डालने के लिए घर से बाहर निकलते हैं तो दो युवक बाइक पर आते हैं और उन पर पीछे से गोलियां चला देते हैं। इसके बाद वह वापस बाइक पर जाने लगते हैं तो उनमें से एक युवक बाइक से वापस नीचे उतरकर फिर से धर्मपाल पर फायर करता है। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से बाइक सहित फरार हो जाते हैं।

गांव में चर्चा थी, रंजिशन कुछ लोग मारने की फिराक में हैं
नागरिक अस्पताल में शव लेने पहुंचे धर्मपाल के भतीजे सोनू ने बताया कि हत्या के एक मामले में वह, राजू और विकास हिसार कोर्ट में तारीख भुगतने के लिए सुलखनी गांव से सुबह जैसे ही निकले तो उन्हें वारदात की सूचना मिली। सोनू ने बताया कि उसके ताऊ धर्मपाल ने भी उन्हीं के साथ कोर्ट जाना था, जिसको लेकर उन्होंने फोन पर बात की थी तो धर्मपाल ने कहा था कि वह उन्हें कोर्ट में ही मिलेगा, लेकिन इससे पहले ही यह वारदात हो गई। सोनू ने बताया कि कुछ दिन से गांव में भी चर्चा थी कि रंजिशन कुछ लोग परिवार को मारने की फिराक में हैं।

परिवार के सदस्य 25 वर्ष से कर रहे सरपंची
धर्मपाल के परिवार के सदस्य 25 वर्ष से सरपंची कर रहे हैं। हाल में मृतक धर्मपाल की पत्नी सुषमा सरपंच हैं। इससे पूर्व एक बार धर्मपाल की माता रेशमा और उससे पूर्व पिता शेर सिंह तीन बार सुलखनी गांव के सरपंच रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed