{"_id":"60a53e197a09382759215e25","slug":"man-set-on-fire-in-hisar-murder-case-filed-against-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी में खौफनाक वारदात: पत्नी ने बहन और जीजा के साथ मिलकर पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पिता को बता गया ये बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हांसी में खौफनाक वारदात: पत्नी ने बहन और जीजा के साथ मिलकर पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पिता को बता गया ये बात
Wed, 19 May 2021 10:08 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हिसार)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 May 2021 10:08 PM IST
सार
हरियाणा के हांसी में एक खौफनाक मामला सामने आया है। साली के घर पर रह रही पत्नी को मनाने पहुंचे पति को पत्नी ने बहन और जीजा के साथ मिलकर जिंदा जला दिया। मरने से पहले व्यक्ति अपने पिता को पूरा घटनाक्रम भी बता गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में आपसी अनबन के कारण बहन के घर रह रही पत्नी को मनाने आए व्यक्ति को साली, साढू़ और उसकी पत्नी ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। परिजन तुरंत उसे हांसी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे अग्रोहा ले जाने लगे। मगर वहां पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
हिसार के रायपुर रोड स्थित धक्का बस्ती निवासी हरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे जोगेंद्र की शादी न्यू सुभाष नगर हांसी निवासी अस्मिता के साथ हुई थी। जोगेंद्र और अस्मिता में पिछले 2-3 महीने से अनबन चल रही थी। इस कारण अस्मिता पिछले 2-3 दिन से प्रेम नगर निवासी अपनी बहन के घर आई थी।
विज्ञापन
हरपाल ने बताया कि 18 मई को उसका बेटा जोगेंद्र अपनी पत्नी को मनाने प्रेम नगर में अपनी साली के घर आया था। रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी पुत्रवधू का फोन आया कि जोगेंद्र ने आग लगा ली है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और जोगेंद्र को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने जोगेंद्र को हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अग्रोहा ले जाते समय जोगेंद्र ने उन्हें बताया कि उसके साढ़ू राजेश ने उसके हाथ पकड़ लिए जबकि राजेश की पत्नी सुजीता ने उस पर पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद अस्मिता ने उसे आग लगा दी। हरपाल ने बताया कि एंबुलेंस में जोगेंद्र के दिए बयान की वीडियो उनके पास है, जिसे उन्होंने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने हरपाल की शिकायत पर राजेश, सुजीता व अस्मिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।