फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man returned back from funeral of wife and comitted suicide at panipat of haryana

पत्नी का अंतिम संस्कार करके लौटा था, पर जुदाई बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने...

Sat, 11 Feb 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Sat, 11 Feb 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
man returned back from funeral of wife and comitted suicide at panipat of haryana
पानीपत में पत्नी की मौत के बाद पति ने की सुसाइड
पत्नी का अंतिम संस्कार करके लौटा था पति, लेकिन उससे जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई और उसने वो कदम उठाया कि शादी वाले घर में मातम छा गया। घटना हरियाणा के पानीपत की है। शादी के बाद तीन दिन में एक परिवार में दो मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


दरअसल राजनगर में रहने वाले प्रदीप के भाई-बहन की शादी थी। अगले ही ही दिन उसके पत्नी की मौत हो गई। परेशान होकर पति प्रदीप कुमार ने अंतिम संस्कार के अगले दिन मंगलवार को जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन


सीआरपीसी की धारा 174 में कार्रवाई करके मामले की जांच की जा रही है।  प्रदीप कुमार पानीपत के राज नगर में रहता था। वह सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का गुजारा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस की बीमारी के कारण हुई थी पत्नी की मौत

man returned back from funeral of wife and comitted suicide at panipat of haryana
पानीपत में पत्नी की मौत के बाद पति ने की सुसाइड
परिजनों ने बताया कि प्रदीप से छोटी बहन सुषमा की तीन और छोटे भाई दिनेश की चार फरवरी को शादी हुई थी। बरात घर आने के बाद पांच फरवरी को प्रदीप की पत्नी रीना की तबीयत खराब हो गई। उसे सांस की बीमारी थी।

परिजन रीना को दिल्ली ले गए। लेकिन पांच फरवरी की रात को उसने दम तोड़ दिया। छह फरवरी को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पत्नी की चिता की आग अभी बुझी भी नहीं थी कि मंगलवार सुबह चाय पीने के बाद प्रदीप ने जहर खा लिया। परिजन प्रदीप को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। लेकिन प्रदीप को बचाया नहीं जा सका।

प्रदीप का ढाई साल का एक बेटा है। चार बहन और दो भाइयों में प्रदीप चौथे नंबर का था। तीन बहनों की शादी पहले हो चुकी है। प्रदीप के पिता सिक्योरिटी गार्ड है। आठ मरला चौकी प्रभारी ने बताया कि पत्नी के गम में प्रदीप ने जान दी है। सीआरपीसी की धारा 174 में कार्रवाई करके मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed