{"_id":"64f965cad66527932b062f2a","slug":"man-of-jind-shot-dead-in-rohtak-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: जींद के युवक की गोली मारकर हत्या, रोहतक के टिटौली में खेतों से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: जींद के युवक की गोली मारकर हत्या, रोहतक के टिटौली में खेतों से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 07 Sep 2023 11:25 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:25 AM IST
सार
सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि जींद रोड के नजदीक ड्रेन नंबर आठ के पास 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। टिटौली चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। जांच में छाती में गोली लगी मिली।
विज्ञापन
रोहतक पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के गांव नंदगढ़ के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव गुरुवार सुबह टिटौली गांव में ड्रेन नंबर आठ के नजदीक मिला। सदर थाना पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिजन भी रोहतक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि जींद रोड के नजदीक ड्रेन नंबर आठ के पास 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। टिटौली चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। जांच में छाती में गोली लगी मिली। जेब से मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान जींद जिले के जुलाना खंड के गांव नंदगढ़ निवासी विकास के तौर पर हुई।
विज्ञापन
मामले की सूचना परिजनों को दी गई। साथ ही एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। वारदात से परिजन भी सकते में हैं। शव को दोपहर बाद पीजीआई के डेड हाउस में लाया जाएगा, जहां मृतक के परिजनों के बयान दर्ज होंगे। इसके बाद वारदात के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन