फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Murdered Wife and Surendered in Police Station, Lady Lover Swallowed Poison

अबोहरः पत्नी की हत्या करके पति पहुंचा थाने, महिला के प्रेमी ने भी निगला जहर, हालत नाजुक

Sat, 17 Aug 2019 04:16 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 17 Aug 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
Man Murdered Wife and Surendered in Police Station, Lady Lover Swallowed Poison
पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और आत्मसमर्पण करने थाने पहुंच गया। महिला की मौत की खबर सुनकर प्रेमी ने भी जहर निगल लिया। मामला पंजाब के अबोहर का है। गांव राजांवाली में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर कस्सी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


हत्या की खबर सुनकर उसके प्रेमी ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना का पता चलते ही डीएसपी ग्रामीण संदीप सिंह ने थाना बहाववाला की पुलिस के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयोग की गई कस्सी भी बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब ममता (26) पुत्री कांशीराम निवासी गांव दौलतपुरा तहसील संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान की शादी करीब 7 वर्ष पूर्व अबोहर के गांव राजांवाली निवासी विष्णु के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके घर एक बेटा और एक बेटी ने जन्म लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विष्णु के भाई महेंद्र ने बताया कि ममता का पिछले कुछ समय से गांव के ही निवासी डेयरी संचालक सोनू  से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बारे में कई बार पंचायतें भी हुई। ममता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी और इसी के चलते ममता व विष्णु में क्लेश रहता था। शुक्रवार रात करीब 2 बजे जब ममता व उसके बच्चे में घर में सो रहे थे।

इस दौरान विष्णु ने तेजधार कस्सी से ममता के गले पर तीन प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। करीब 3 बजे पड़ोसियों से घटना का पता चलते ही आसपास के लोग एकत्र हुए और मामले की सूचना थाना बहाववाला पुलिस को दी।इस पर थाना प्रभारी जसकार सिंह और डीएसपी देहाती संदीप सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।

महेन्द्र ने बताया कि घटना के बाद विष्णु ने अपना गुनाह कबूल करते हुए खुद ही पुलिस को सरेंडर भी कर दिया। डीएसपी संदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की। मृतका ममता के दो बच्चों में बेटा मोहित साढे़ 4 वर्ष का और बेटी मनीशा छह वर्ष की है। ममता की हत्या का समाचार सुन उसके प्रेमी युवक सोनू ने भी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया।

हालत बिगड़ते ही उसे अबोहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे श्री गंगानगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed