{"_id":"64d606aa2d39bc7f7c07c075","slug":"man-murdered-in-manimajra-of-chandigarh-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बड़ी वारदात: 19 साल की बेटी ने की पिता की हत्या, शराब पीकर घर में अक्सर करता था मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में बड़ी वारदात: 19 साल की बेटी ने की पिता की हत्या, शराब पीकर घर में अक्सर करता था मारपीट
Fri, 11 Aug 2023 03:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 11 Aug 2023 03:46 PM IST
सार
मूल रूप से गांव नसरोली, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला सुमई लाला शराब पीने का आदी था। उसकी बेटी अनीता ने बताया कि उसका पिता रोजाना शराब पीकर पूरे परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा और मारपीट करता था। जिससे सारा परिवार परेशान हो चुका था।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनीमाजरा के गांव किशनगढ़ में 19 साल की युवती पर अपने ही पिता की हत्या करने का आरोप लगा है।आईटी पार्क थाना पुलिस ने सुमई लाला की हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर उसकी बेटी आशा को को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आशा दसवीं पास है और घर में ही सिलाई का काम करती थी। वहीं उसका पिता शराब पीने का आदी था और वह तीन साल से कोई काम काज भी नहीं कर रहा था। आशा की छोटी बहन अनीता ने बताया कि हत्या आपसी लड़ाई और बीच-बचाव में हुई है।
यह भी पढ़ें: दरिंदे पिता का सरेंडर: दो दिन से लापता बेटी घर लौटी तो मार डाला, फिर लाश को बाइक से बांधकर पूरे गांव में घसीटा
विज्ञापन
17 साल की अनीता ने बताया कि उसकी बहन और 15 साल का छोटा भाई और उनकी मां मुन्नी किशनगढ़ गांव के मकान नंबर 44 में किराये पर रहते हैं। मूल रूप से वह गांव नसरोली, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश रहने वाले हैं । अनीता ने बताया कि उसका पिता रोजाना शराब पीकर पूरे परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा और मारपीट करता था। जिससे सारा परिवार परेशान हो चुका था।
बुधवार दोपहर को भी उसका पिता शराब के नशे में घर आया और उसकी बहन आशा के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए मारपीट करने लगा। आशा प्याज काट रही थी और उसके हाथ में चाकू था। उसके पिता को लगा कि वह चाकू उसको मारने लगी है तो इस दौरान उसने चाकू पकड़ने की कोशिश की और इसी हाथापाई के दौरान चाकू उसके पिता के दिल के पास जाकर लग गया। वह जमीन पर गिर गए। इसकी सूचना परिवार ने पास में रहने वाले अपने जानकार गुलाब सिंह को दी जो घायल को उठाकर पहले किशनगढ़ में एक डॉक्टर के पास लेकर गया। जहां से उन्हें सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आशा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।