फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Murdered in faridkot, wife injured

Punjab: प्रेमी ने प्रेमिका के घर घुसकर की पति की हत्या, हमले में महिला घायल, इस बात से था नाराज

Mon, 19 Feb 2024 06:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 06:06 PM IST
सार

परमिंदर सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर लगभग 4-5 माह पूर्व उसे छोड़कर बस्ती निवासी संदीप के साथ चली गई थी। इसके बाद 9 जनवरी को मनप्रीत कौर ने अपनी बेटी को अपने पास बुला लिया। 15 फरवरी को मनप्रीत कौर ने परमिंदर सिंह को फोन करके बाघापुराना बुलाया और उसके बाद वह उनके घर लौट आई और यहीं रहने लगी। संदीप इसी बात से रंजिश रखता था।

विज्ञापन
Man Murdered in faridkot, wife injured
मृतक युवक और उसकी पत्नी - फोटो : फाइल

विस्तार

प्रेमिका के अपने पति के पास लौटने से गुस्साए प्रेमी अपने साथियों के साथ मिलकर रविवार रात फरीदकोट की डोगर बस्ती स्थित उनके घर में घुस गया। आरोपियों ने महिला के पति की हत्या कर दी और महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


घायल महिला को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक परमिंदर सिंह की माता अमरजीत कौर के बयान पर उसकी बहू के प्रेमी संदीप समेत उसके साथियों पर हत्या, इरादा ए कत्ल समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में अमरजीत कौर ने बताया कि उसके बेटे परमिंदर सिंह के दो बच्चे 14 वर्ष का लड़का और 17 वर्ष की लड़की है। उसकी पत्नी मनप्रीत कौर लगभग 4-5 माह पूर्व उसके बेटे को छोड़कर बस्ती निवासी संदीप के साथ चली गई थी। इसके बाद 9 जनवरी को मनप्रीत कौर ने अपनी बेटी को अपने पास बुला लिया। इसके बाद अदालत में लिखित सहमति बनी कि लड़की अपनी मां के पास रहेगी जबकि लड़का अपने पिता के पास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 फरवरी को मनप्रीत कौर ने परमिंदर सिंह को फोन करके बाघापुराना बुलाया और उसके बाद वह उनके घर लौट आई और यहीं रहने लगी। इसी बात की रंजिश में रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे संदीप ने अपने साथियों मनी, सुनील, गोरु बच्चा व 8-9 अज्ञात लोगों को साथ लेकर उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उसके बेटे व बहू पर वार करने शुरू कर दिए। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। शोर सुनकर मौके पर जुटे मोहल्ला निवासी परमिंदर सिंह व मनप्रीत कौर को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज व अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। जहां डाक्टरों ने परमिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि उक्त मामले में आरोरी संदीप, मनी, सुनील, गोरु बच्चा सहित अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed