{"_id":"02dcac131f5587ad73d176d03a2faa4c","slug":"man-murdered-for-suspicion-on-character","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के मर्डर की दास्तां सुन आप भी चौंक जाएंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के मर्डर की दास्तां सुन आप भी चौंक जाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 05 Jun 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव घुद्दा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के शक में गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी ने शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
थाना नंदगढ़ के एसआई सोहन सिंह के मुताबिक बलविंदर सिंह ने बताया कि गांव के ही रहने वाले सुखमंदर सिंह को शक था कि उसकी पत्नी के उसके (बलविंदर) बेटे लखवीर सिंह के साथ अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन
इसी शक में आरोपी सुखमंदर सिंह ने अपने साथी जगतार सिंह से मिलकर लखवीर सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन