फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man killed in election rivalry in Patiala of Punjab

Patiala Crime News: चुनावी रंजिश में व्यक्ति की हत्या, सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 16 Aug 2022 04:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Aug 2022 04:32 PM IST
सार

थाना पातड़ां के प्रभारी प्रकाश मसीह के मुताबिक सभी सातों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। छापामारी जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी गुरजीत राम भी वारदात के दौरान घायल हुआ है, जो पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल है।

विज्ञापन
Man killed in election rivalry in Patiala of Punjab
रांझा राम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला में चुनावी रंजिश में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना पातड़ां थाने के गांव बहिर जछ की है। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जोनी राम निवासी गांव बहिर जछ ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने भाई रांझा राम (40) के साथ घर के आंगन में मौजूद था। घर में निर्माण कार्य चल रहा है और आंगन में पाइप डाला जा रहा था।

विज्ञापन


घर के बाहर गली में सीमेंट और रेत रखा था। इसी दौरान जब भाई रांझा राम बाहर से सीमेंट लाने गया तो रिंकू राम, गुरजीत राम, गुरजीत राम के पिता डोगर राम, संजीव कुमार, रवि राम, राजकुमार और हरीश कुमार ने रांझा राम को पकड़ लिया। शोर सुनकर वह बाहर आ गया और देखा कि आरोपी रिंकू राम ने उसके भाई रांझा राम पर किरच से वार किया, जो उसकी कलाई पर लगी। इसी बीच आरोपी रवि राम ने किरच का वार रांझा राम की छाती पर किया। इसके बाद आरोपी गुरजीत राम ने अपनी किरच का वार रांझा राम के दिल पर किया। जोनी राम जैसे ही अपने भाई को छुड़ाने गया तो आरोपी हरीश कुमार ने अपनी किरच से उस पर भी वार कर दिया, जो उसकी कलाई पर लगने के बाद गुरजीत राम को लगी।
विज्ञापन


शोर मचाने पर सभी आरोपी फरार हो गए। बाद में जब जोनी राम अपने गंभीर घायल भाई रांझा राम को लेकर अस्पताल जा रहा था तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। जोनी राम का आरोप है कि इस वारदात को आरोपियों ने चुनावी रंजिश में अंजाम दिया। जोनी व रांझा राम की माता ने आरोपी संजीव कुमार की पत्नी के खिलाफ सरपंच का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना पातड़ां के प्रभारी प्रकाश मसीह के मुताबिक सभी सातों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। छापामारी जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी गुरजीत राम भी वारदात के दौरान घायल हुआ है, जो पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed