{"_id":"64d06b36f3b7fd37450276c6","slug":"man-killed-his-sister-after-getting-married-with-her-choice-in-ludhiana-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana Murder: बहन ने भागकर रचाई थी शादी, भाई ने गोलियों से भून डाला, जीजा को भी नहीं बख्शा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana Murder: बहन ने भागकर रचाई थी शादी, भाई ने गोलियों से भून डाला, जीजा को भी नहीं बख्शा
Mon, 07 Aug 2023 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:36 PM IST
सार
थाना पीएयू की पुलिस ने प्रताप सिंह वाला स्थित अनुराग एनक्लेव निवासी आरोपी सूरज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की देसी पिस्तौल, दो मैगजीन, 21 कारतूस, 18 खोल और नौ गोली सिक्का के साथ वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका संदीप कौर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के पंजपीर रोड की कारपोरेशन कॉलोनी में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। सवा महीने पहले भागकर शादी करने से गुस्साए एक भाई ने अपनी बहन को गोलियों से भूनकर मार डाला। वहीं जीजा की हालत गंभीर बनी हुई है।
शनिवार देर रात उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक ने इलाके में रहने वाले रवि कुमार और उसकी नवविवाहिता पत्नी संदीप कौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मौके पर 18 के करीब गोलियां चलाई हैं। दो से तीन गोलियां युवक को लगी। इसके बाद रवि ने घर के अंदर भाग छिपकर अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़ें: Chandigarh: बठिंडा के व्यापारी से एक करोड़ की लूट में UT Police का एसआई बर्खास्त, ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन
मौके पर ही हुई मौत
वहीं संदीप कौर को चार से पांच गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि संदीप कौर के भाई सूरज ने दिया है। अवैध हथियार से इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी जब फरार हो रहा था तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रवि कुमार को डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मालिक की बेटी से प्यार करने की चुकाई कीमत
एडीसीपी 3 शुभम अग्रवाल ने बताया कि रिशी नगर जैड ब्लाक में सोमा प्रापर्टी डीलर है, जहां पर रवि कुमार फाइनांस का काम करता था। इसी दौरान उसकी सोमा प्रापर्टी डीलर के मालिक भूपिंदर सिंह की बेटी संदीप कौर से दोस्ती हो गई। दोस्ती कब प्यार में बदल गई किसी को पता नहीं चला। रवि और संदीप कौर ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन संदीप के परिवार वालों ने साफ मना कर दिया। इसके बाद 23 जून को दोनों घर से भाग गए और 29 जून को शादी कर ली। इसके बाद से आरोपी सूरज काफी गुस्से में था।
शनिवार रात को रवि और उसकी पत्नी संदीप कौर बाइक से घर के पास रुके ही थे कि पीछे हेलमेट पहने आरोपी सूरज भी था। उसने दोनों को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली रवि के मुंह के पास लगी जबकि दूसरी कंधे के पास जा लगी। इसके बाद रवि ने घर के अंदर भागकर अपनी जान बचानी चाही।
आरोपी सूरज भी घर के अंदर ही घुस गया। हेलमेट पहने अंदर घुसने के बाद आरोपी ने वहां भी ताबड़तोड़ गोलियां चलानी जारी रखी। इसी दौरान आगे संदीप कौर आ गई तो आरोपी ने उस पर करीब चार से पांच गोलियां चला दीं और बाहर निकल गया। जब रवि की मां ने शोर मचाया तो आरोपी ने कहा कि संदीप उसकी बहन है। उसने घर से भाग कर शादी कर परिवार की इज्जत खराब की है। इस कारण इस वारदात को अंजाम दिया है। रवि की मां ने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और रवि के साथ संदीप को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया। संदीप की तो मौत हो चुकी थी, जबकि रवि की हालत खराब बताई जा रही है।
हथियार कहां से लाया नहीं अभी तक किसी को पता
बताया जा रहा है कि संदीप के घर से भागने के बाद सूरज ने काफी विरोध किया था। वह उसी समय से दोनों के खून का प्यासा बना हुआ था। वह मौका देख रहा था कि कब वह अकेले मिले और वह वारदात को अंजाम दे सके। आरोपी के पास इतनी मात्रा में हथियार था कि वह कुछ भी कर सकता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह पिस्तौल के साथ-साथ गोली सिक्का कहां से लाया। उधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।