फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man killed his brother for wife

पति से छुपकर देवर से ऐसा काम कर रही थी महिला, पति ने उठाया खौफनाक कदम

Tue, 11 Apr 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 11 Apr 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
man killed his brother for wife
चचेरे भाई को चाकुओं से गोदा - फोटो : demo pic
पति से छुपकर देवर से संबंध रख रही महिला ने रिश्ते की हर मार्यादा को खत्म कर दिया। इसकी भनक जब महिला के पति को लगी तो उसने खौफनाक साजिश कर डाली।  घटना पंजाब के लुधियाना की है, जहां मूलरुप से बिहार के अररिया के रहने वाला अशोक मंडल लुधियाना की एक निजी फैक्टरी में काम करता है। सागर उसका चचेरा भाई है। दोनों एक दूसरे के घर आते जाते थे। इस दौरान सागर और अशोक की पत्नी के बीच संबंध बन गए।
विज्ञापन


इसके बारे में अशोक मंडल को पता चल चुका था। उसने पहले अपनी पत्नी को समझाया और बाद में कई बार सागर से बात की, मगर दोनों मान नहीं रहे थे। पुलिस का कहना है कि रविवार शाम को सागर छत पर किसी के साथ फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान अशोक मंडल साइकिल पर वहां आया और सीधे ऊपर चला गया। वहां पर दोनों में मारपीट हुई। 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज की मदद से हाथ आया आरोपी

man killed his brother for wife
इसी दौरान अशोक ने अपने पास रखे चाकू से सागर पर तीन-चार वार किए। इसके बाद उसने साइकिल की चाबी और चाकू वहीं फेंक दिया और फरार हो गया। आरोपी ने जाते हुए अपनी साइकिल भी वहीं छोड़ दी। खून से लथपथ सागर नीचे उतरा। उसका भाई उसे निजी अस्पताल ले गया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

मोहल्ला फतेहगढ़ इलाके में रविवार देर रात एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई को चाकुओं से गोद डाला। आरोप है कि मृतक आरोपी की पत्नी के साथ संबंध रखता था। हत्या के बाद आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल चाकू वहीं फेंका और फरार हो गया। घटना का पता चलते ही एसीपी नार्थ सचिन गुप्ता और पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो एक साइकिल की चाबी मिली और बाद में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। 

साइकिल की चाबी बनी अहम सबूत

man killed his brother for wife
चचेरे भाई को चाकुओं से गोदा - फोटो : demo pic
एसीपी सचिन गुप्ता ने कहां कि जब वह पहुंचे तो वहां साइकिल की चाबी पड़ी हुई थी। उन्होेंने उस चाबी को कब्जे में लिया। उसके बाद पुलिस ने बाहर खड़ी सभी साइकिलों को उनके मालिकों से उठवाया। वहां पर एक साइकिल बच गई। उसके बाद पुलिस ने वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। जिसमें एक युवक साइकिल पर आता और पैदल जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed