फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man killed girl friend at rohtak of haryana

प्रेमिका को 'बेवफाई' की दी ऐसी खौफनाक सजा, हाल देखकर भौचक्का रह गया पति

Tue, 21 Feb 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 21 Feb 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
man killed girl friend at rohtak of haryana
रोहतक में युवक ने कत्ल की बेवफा प्रेमिका
एक युवक ने अपनी प्रेमिका को उसकी 'बेवफाई' की ऐसी खौफनाक सजा दी कि उसका और घर का हाल देखकर पति बहदहवास हो गया। घटना हरियाणा के रोहतक की है। प्रेम-प्रसंग के चलते युवती को अपनी जान देना पड़ी।
विज्ञापन


घर छोड़ने के बाद 8 माह बाद युवती दोबारा पति के पास लौट आई तो गुस्साए प्रेमी ने रविवार सुबह उस पर चाकू व कांच की बोतल से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। युवती का पति उसे बचाने आया तो आरोपी ने उसे भी घायल कर दिया।
विज्ञापन


पति के बयान पर पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। एसएचओ दीवान सिंह ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का था। करीब आठ माह पहले महिला संदीप के साथ चली गई थी, लेकिन बाद में वह पति के पास लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पति ने यूं सुनाई कत्ल की कहानी

man killed girl friend at rohtak of haryana
रोहतक में युवक ने कत्ल की बेवफा प्रेमिका
महम में वार्ड-10 निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी शादी 25 वर्ष पहले गांव लुहारी निवासी सुनीता से हुई थी। रविवार सुबह 6 बजे पत्नी को छोड़कर पड़ोस में दूध लेने चला गया था। जब वह वापस लौटा तो मकान का मुख्य दरवाजा बंद था और अंदर से सुनीता खुद को बचाने के लिए चिल्ला रही थी।

सतीश का कहना है कि वह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो उसकी पत्नी लहूलुहान इधर-उधर भाग रही थी और महम के वार्ड-7 निवासी संदीप एक हाथ में कांच की बोतल व दूसरे हाथ में चाकू लेकर उसका पीछा कर रहा था। सतीश का कहना है कि उसकी पत्नी जान बचाने के लिए दूसरे कमरे में गई लेकिन संदीप ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

 

सुनीता और आरोपी के बीच लंबे समय से थे प्रेम-संबंध

man killed girl friend at rohtak of haryana
रोहतक में युवक ने कत्ल की बेवफा प्रेमिका
सुनीता की सतीश कुमार संग शादी के डेढ़ दशक तक कोई औलाद नहीं हुई थी। सतीश राज मिस्त्री का कार्य करता था। सतीश ने महम के इमलीगढ़ निवासी संदीप कुमार का मकान बनाने कार्य लिया।

इसी दौरान संदीप की आवाजाही सतीश कुमार के घर हो गई और संदीप और सुनीता के बीच अवैध संबंध हो गए। कुछ समय पहले संदीप और सुनीता घर से कहीं चले गए थे। लेकिन बाद में दोनों वापस लौट आए।

मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सतीश ने सुनीता को लोक लाज के चलते फिर से घर में रख लिया। बावजूद इसके संदीप और सुनीता का मिलना-जुलना जारी रहा। इसी के चलते संदीप ने रविवार सुबह निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed