फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Killed at gurdwara in Phagwara on suspicion of committing sacrilege

Punjab: बेअदबी के शक में निहंग ने युवक को तलवारों से काटा, फगवाड़ा के गुरुद्वारे में रात तीन बजे की वारदात

Tue, 16 Jan 2024 03:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Jan 2024 03:23 PM IST
सार

फगवाड़ा के गुरुद्वारा साहिब में रात तीन बजे आरोपी ने युवक को तलवारों से काट डाला। आरोप है कि युवक बेअदबी करने आया था। आरोपी ने खुद को गुरुद्वारा साहिब के एक कमरे में बंद कर लिया। पिछले कुछ समय में पंजाब में बेअदबी की कई घटनाएं हुई हैं। पिछले साल रोपड़ के एक गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया था।

विज्ञापन
Man Killed at gurdwara in Phagwara on suspicion of committing sacrilege
मारा गया युवक और मौके पर जमा भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

फगवाड़ा के गुरुद्वारा पातशाही छेवीं चौड़ा खूह में बेअदबी के शक में निहंग सिंह ने एक युवक की हत्या कर दी। घटना अल सुबह तीन बजे की है। निहंग सिंह ने युवक को तलवार से काट डाला। इसके बाद उसने खुद को वहीं बंद कर लिया। धीरे-धीर निहंग जत्थेबंदियां, सिख संगठनों के प्रतिनिधि व संगत इकट्ठी होने लगी। काफी जद्दोजहद के बाद निहंग सिंह ने आत्मसमर्पण किया। वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस जब निहंग सिंह को ले जा रही थी तो निहंग जत्थेबंदियों ने उस पर फूल भी बरसाए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया के गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर नरिंदर सिंह के बयान पर निहंग पर धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) व मृतक पर 295-ए (धार्मिक भावनाएं भड़काने) का केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार निहंग सिंह की पहचान रमनदीप सिंह मंगूमठ (लुधियाना) के रूप में हुई है, जबकि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इसके साथ ही घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर नरिंदर सिंह के अनुसार अल सुबह एक युवक बेअदबी करने के इरादे से गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुआ। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में ठहरे हुए एक यात्री निहंग रमनदीप सिंह मंगूमठ की उस युवक के साथ बहस हुई और उक्त युवक ने निहंग पर हमला बोल दिया। इस पर निहंग रमनदीप सिंह ने भी उस युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम में छिपा रहा युवक, वीडियो में खुद को बताया बेकसूर

बेअदबी का आरोपी युवक काफी देर बाथरूम में छिपा रहा। काफी कहने पर भी वह बाहर आने को तैयार नहीं था। बताया जा रहा है कि बाथरूम में ही निहंग रमनदीप सिंह के साथ उसकी बहस हुई। मारे गए युवक का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह कह रहा है कि किसी सुक्खी ने उसे गलत काम करने के लिए पैसे देने का वादा किया था। हालांकि, वीडियो में वह बार-बार कह रहा है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया और वह बहुत ईमानदार है। बताया जा रहा है कि जब वह बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो निहंग सिंह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और बाथरूम में ही उस पर तलवार से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी निहंग बोला- बेअदबी करने आया था, हमने मार डाला

आरोपी निहंग का भी वीडियो सामने आया, जिसमें वह कह रहा है कि युवक बेअदबी करने आया था, हमने मार डाला। आरोपी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। डीआईजी जालंधर रेंज एस. भूपति व उनकी टीम ने काफी प्रयास के बाद निहंग रमनदीप सिंह को कमरे से बाहर निकाल कर हिरासत में ले लिया। मौके पर मौजूद सिख नेताओं ने पुलिस के साथ मीटिंग कर मृतक युवक की पहचान जल्द करवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर पहचान जल्द न की गई और इसकी साजिश रचने वालों को बेनकाब नहीं किया तो फगवाड़ा में संघर्ष शुरू किया जाएगा।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

पंजाब में बेअदबी के बाद हत्या की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। 18 दिसंबर, 2021 को अमृतसर में बेअदबी के आरोप में एक व्यक्ति को मार दिया गया। इसके अगले दिन 19 दिसंबर, 2021 को कपूरथला के ही सुभानपुर रोड स्थित गांव निजामपुर के गुरुद्वारा साहिब में भी बेअदबी के शक में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया था। यह घटना पुलिस के सामने हुई थी और निहंगों की भीड़ के आगे पुलिस बेबस नजर आई थी। पटियाला के गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब परिसर में भी शराब पी रही एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed