फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man found murdered in rohtak, rohtak murder

Rohtak: झज्जर के युवक की रोहतक में हत्या, पिता बोले-आवारा किस्म का था मेरा बेटा, रंजिश में किसी ने मारी गोली

Sun, 22 Jan 2023 02:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 02:24 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि पाकस्मा गांव में गली के अंदर 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। छाती में गोली मारी गई है। सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन
Man found murdered in rohtak, rohtak murder
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर जिले के गांव गिरावड़ के युवक मनीष की रोहतक में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसके पिता तोखराम का कहना है कि मनीष आवारा किस्म का था। उसके पास आपराधिक किस्म के युवकों का आना-जाना था। किसी ने रंजिश के चलते उसकी हत्या की है। उसे तो सुबह पता चला कि पाक्समा गांव की गली के अंदर उसके बेटे का शव पड़ा हुआ है। पुलिस अब पोस्टमार्टम करवा रही है। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि पाकस्मा गांव में गली के अंदर 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। छाती में गोली मारी गई है। सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने जांच की तो छाती में गोली का निशान मिला, जहां से खून बह रहा था। पूछताछ में मृतक की शिनाख्त झज्जर जिले के गांव गिरावड़ निवासी मनीष के तौर पर हुई। सूचना पाकर परिजन सांपला पुलिस के पास पहुंचे और केस दर्ज कराया। सांपला थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है, जिसके पास मनीष आया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed