{"_id":"58cfc1634f1c1be3431a25af","slug":"man-died-after-hiting-with-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हेडफोन लगाकर चलना साबित हुआ जानलेवा, दबे पांव आई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेडफोन लगाकर चलना साबित हुआ जानलेवा, दबे पांव आई मौत
अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Tue, 21 Mar 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक
- फोटो : (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप को भी हेड फोन लगाकर रास्ते पर चलने की गंदी आदत है,तो संभल जाइए। ये आदत आपके लिए भारी पड़ सकती है। हेड फोन लगाकर बिना किसी बात की परवाह किए रास्ते पर चलना कितना खतरनाक हो सकता है। ये लुधियाना में हुए दर्दनाक हादसे से पता चल सकता है। शहर में एक सर्विस स्टेशन पर काम करने वाला वर्कर सूरज पासवान उस वक्त मालगाड़ी की चपेट में गया जब वह कानों में मोबाइल का हेड फोन लगाकर गाने सुनते हुए रेलवे लाइन पार कर रहा था। हादसे में युवक की जान चली गई।
थाना जीआरपी जगराओं पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई जसपाल सिंह के अनुसार मरने वाले के पिता दलीप पासवान के बयान के आधार पर धारा 174 के अंतर्गत कारवाई कर लाश का पोस्टमार्टम करवाने के बाद घरवालों के हवाले कर दी गई।

ये चूक पड़ गई भारी
रेल पटरी
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार जगराओं रोड का रहने वाला सूरज पासवान पुत्र दलीप पासवान मुल्लांपुर-रायकोट रोड पर स्थित एक सर्विस स्टेशन पर काम करता था। वह रोजाना की तरह आज सुबह अपने घर से साइकिल पर सवार होकर निकला। तब उसने अपने कानों में मोबाइल के हेड फोन लगा रखे थे। सूरज गाने सुनता हुआ रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचा और साइकिल से उतरने के बाद रेलवे लाइन क्रॉस करने लगा। वो हेड फोन से गाने सुनने में इतना मगन था कि उसे लुधियाना से फिरोजपुर को जा रही मालगाड़ी की भनक भी नहीं लगी और ट्रेन की चपेट में गया।
हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कानों में हेड फोन लगे होने के कारण सूरज को ट्रेन का हॉर्न और लोगों की आवाजें तक नहीं सुनाई दीं और वह गाड़ी की चपेट में गया। सूरज अपने पीछे पत्नी के इलावा दो बच्चों को छोड़ गया है।