फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Created Fake Facebook id of MLA Balwinder Singh Bains and Uploaded Personal Video

विधायक बैंस की फेक फेसबुक आईडी बनकर अपलोड कर दी अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप

Wed, 17 Oct 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 17 Oct 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
Man Created Fake Facebook id of MLA Balwinder Singh Bains and Uploaded Personal Video
facebook
विधायक जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस की फेक फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बलविंदर सिंह बैंस, पंजाब में लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के बड़े भाई  है।
विज्ञापन


फेक आईडी बनाने के बाद आरोपी ने उस पर एक अश्लील वीडियो वायरल कर दी। वीडियो के साथ साथ आरोपी ने जत्थेदार बलविंदर बैंस की फोटो भी अपलोड की और लिख दिया कि जत्थेदार बलविंदर बैंस की अश्लील वीडियो। इस पर तुरंत लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। जब तक विधायक बैंस को इसका पता चलता तब तक वीडियो कई लोग देख चुके थे और कई लोगों ने इस पर कमेंट किए हुए थे।
विज्ञापन


जत्थेदार बलविंदर बैंस ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल को दी। उन्होंने इसकी जांच करवाने के आदेश जारी कर दिए। पुलिस ने जत्थेदार बैंस की शिकायत पर नवजीत सिंह नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल कर रहा मामले की जांच

Man Created Fake Facebook id of MLA Balwinder Singh Bains and Uploaded Personal Video
facebook
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर सोमवार को नवजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने एक फेक आईडी बनाई। तुरंत बाद ही उसने उक्त वीडियो डाल दी और साथ में बलविंदर सिंह बैंस की फोटो भी डालकर नीचे लिखा कि अकाली दल के नेता की वीडियो के बाद अब एक और धमाका। अब विधायक बलविंदर बैंस का वीडियो सामने आया।

जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस ने बताया कि यह एक सोची समझी साजिश है। विरोधियों ने उनके राजनीतिक जीवन पर धब्बा लगाने के लिए यह सब किया है। जो वीडियो आरोपी ने वायरल की है उसमें वह नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जांच अधिकारी थाना डिवीजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच अभी साइबर सेल के पास है। जल्द ही आरोपी का पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed