{"_id":"585f7c1b4f1c1b8940eeaee0","slug":"man-committed-suicide-on-birth-of-third-girl-child-at-panipat-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बेटी पैदा हुई तो अपने ही बने दुश्मन, युवक ने उठाया बड़ा कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरी बेटी पैदा हुई तो अपने ही बने दुश्मन, युवक ने उठाया बड़ा कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sun, 25 Dec 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
युवक ने खुद को आग लगा ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी बेटी पैदा हुई तो अपने ही दुश्मन बन गए। तानों से लंग आकर युवक ने वो कदम उठा लिया कि पत्नी के होश उड़ गए। घटना हरियाणा के पानीपत की है। बेटियों के प्रति घृणित मानसिकता की सोच से कुछ लोग अभी भी उबर नहीं पा रहे हैं।
तीसरी बेटी को जन्म देने पर तानों से तंग आकर एक युवक ने शनिवार को खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला है और लंबे समय से पानीपत में ही रह रहा है।
ऑटो चला कर गुजारा करने वाले यूपी के प्रतापगढ़ निवासी राजू शनिवार दोपहर बाद अपने भाई के रेलवे कॉलोनी स्थित क्वार्टर पर पहुंचा और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। उसके भाई ने आग को बुझाया और राजू को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले गया।

दो लड़के और दो लड़कियों पहले से थीं
तनावग्रस्त व्यक्ति
- फोटो : डेमो फोटो
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजू को पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। बताया जा रहा है कि राजू के दो लड़के और दो लड़की हैं। तीन दिन पहले ही उसकी पत्नी ने एक और लड़की को जन्म दिया है। तीसरी लड़की पैदा होने के बाद परिवार और समाज के लोग उसको ताने देने लगे। वह इससे परेशान हो गया।
पहले उसे रेलवे स्टेशन के नजदीक पार्किंग के पास अपने ऑटो पर तेल छिड़कर आग लगाने का प्रयास किया, लोगों ने उसको रोका तो वह पानी की टंकी के नजदीक पहुंच गया। लोगों ने यहां पर भी उसको रोक दिया। इसके बाद वह एक और बोतल लेकर अपने भाई के पास पहुंच गया और आत्मदाह का प्रयास किया।
पुलिस के पास रेलवे कॉलोनी में किसी व्यक्ति द्वारा पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की जानकारी नहीं है। रेलवे कॉलोनी के मामले को जीआरपी को देखना चाहिए। उनका एरिया है। शिकायत मिलने पर ही पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।
- सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर पानीपत