फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man commits suicide due to torture from wife and in-laws

लुधियानाः ससुरालियों से परेशान होकर फंदे पर झूला युवक, पत्नी समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 03 Aug 2019 04:59 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 03 Aug 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
man commits suicide due to torture from wife and in-laws
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब के लुधियाना में पत्नी और ससुराल पक्ष से परेशान युवक ने शुक्रवार देर शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वही पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना मेहरबान पुलिस ने पत्नी समेत सुसराल पक्ष के पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। थाना मेहरबान में तैनात सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह ने बताया कि गगन कुमार (21) ऑटो चलाने का काम करता है।
विज्ञापन


तीन साल पहले उसकी शादी विवाह प्रभजोत उर्फ नीशा के साथ हुआ था। गगन कुमार की सात माह की बेटी है। दो-तीन माह से उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष उसे परेशान कर रहे थे। उसके खिलाफ महिला थाने में शिकायत भी दी गई है। 5 अगस्त को इस मामले में उसकी पेशी थी। ससुराल पक्ष उसे जेल भिजवाने की धमकियां दे रहे थे। इस बात को लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। शुक्रवार शाम को गगन कुमार अपने घर पहुंचा और अपने पिता से दूसरे घर की चाबी लेकर चला गया।
विज्ञापन


काफी समय वापस नहीं लौटने पर उसके पिता ने फोन करना शुरू किया तो उसने फोन नहीं उठाया। उसके पिता तुरंत कुछ लोगों को दूसरे घर पहुंचे। वहां पर गगन कुमार फंदे से झूल रहा था। शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी प्रभजोत , ससुर दर्शन सिंह, सास राज कौर , साला रमन और एक अन्य रिश्तेदार अमरजीत सिंह उर्फ फौजी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed