फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man commit suicide to jumped into water tank

पानी की टंकी में कूदकर दी जान, पुलिस ने आनन-फानन में रुकवाया अंतिम संस्कार

Tue, 25 Oct 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 25 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
man commit suicide to jumped into water tank
शव - फोटो : Demo Pic

किला मोहल्ला के सुनील कुमार ने सोमवार सुबह दरेसी ग्राउंड के साथ लगी पानी की टंकी से कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर सुनील के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस के आने से पहले ही शव को संस्कार के लिए ले गए। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस ने परिजनों को रोका, लेकिन उन्होंने जबरदस्ती युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार सुनील पिछले कुछ दिनों से दिमागी रुप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह वह घर से बिना किसी को बताए निकल गया और दरेसी ग्राउंड के साथ बने पार्क में लगी पानी की टंकी से कूद गया। परिजन शव को संस्कार के लिए शमशानघाट ले गए। वहां पर पुलिस ने संस्कार को रुकवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पहले पुलिस से कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते, लेकिन पुलिस ने तर्क दिया कि वह अधिकारियों से बात करेंगे और एसडीएम के आने के बाद ही संस्कार हो सकेगा। इस बात पर परिजनों और पुलिस के बीच बहस हो गई।


 इसी दौरान परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर एसीपी सौरव जिंदल मौके पर पहुंचे तो परिजनों ने उनसे कहा कि वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। एसीपी सौरव जिंदल ने कहा कि वह घटनास्थल पर गए थे, लेकिन पहले ही संस्कार हो चुका है। परिजनों ने लिखित रुप से कह दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed