{"_id":"1b73e92240024ff2ae2e4cc5bc713839","slug":"man-commit-suicide-in-pgi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में छठी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजीआई में छठी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Mar 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में बेटे का ऑपरेशन करवाने आए एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे छठी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान फतेहगढ़ साहिब निवासी बूटा सिंह (36) के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों का पिता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल, खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मृतक के भाई जंग सिंह ने बताया बूटा सिंह तीन दिन पहले अपने बेटे का ऑपरेशन करवाने पीजीआई आया था। रविवार को बच्चे का ऑपरेशन भी हो चुका था। बच्चा अभी एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में भर्ती है। सोमवार सुबह बूटा सिंह ने फोन करके पैसे लाने की बात कही और कुछ ही घंटों के बाद वह पीजीआई पहुंच गया। यहां बूटा सिंह ने परिजनों को खाना खिलाने की बात कही और खुद किसी काम का बहाना करके बाहर निकल गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद बाहर किसी के खुदकुशी करने की सूचना मिली और जब मौके पर पहुंचा तो बूटा सिंह को मृत हालत में पाया। जंग सिंह और अन्य परिजनों का कहना है कि बूटा सिंह ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी उन्हें भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
परिजनों से हुई थी बहस: सुरक्षाकर्मी
अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि पैसों के मसले पर बूटा सिंह का परिजनों के साथ अस्पताल में ही बहस हुई थी। इसके बाद ही वह ऊपरी मंजिल पर गया और खुदकुशी कर ली।