{"_id":"80776c2b70ab76ec2003e126c07b46ef","slug":"man-commit-suicide-due-to-threatening-of-daughter-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्रवधू की धमकी से तंग आकर अधेड़ ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुत्रवधू की धमकी से तंग आकर अधेड़ ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, सांपला(हरियाणा)
Updated Mon, 12 Oct 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
पौलंगी में एक अधेड़ व्यक्ति ने पुत्रवधू की धमकी से तंग आकर खेत पर पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह लोगों ने जब लटका देखा तो पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया। वहीं परिजनों ने पुलिस से आरोपी को काबू करने के बाद शव को उतराने को कहा। पुलिस ने महिला को काबू करके शव को उतराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पौलंगी निवासी जयपाल (50) का शव गांव से मुंगाण की ओर जाने वाले रास्ते पर बलतीज के खेत में पेड़ पर लटका हुआ मिला। सूचना पाकर परिजनों सहित पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें मृतक ने अपनी मौत के लिए पुत्रवधू बागड़ू निवासी कीर्ति को जिम्मेदार ठहराया। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा कि कीर्ति लगातार उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। इससे तंग आकर ही वह आत्महत्या करने पर मजबूर हुआ है।