{"_id":"654d9954d789c5678f0b2007","slug":"weather-change-in-punjab-rain-in-jalandhar-2023-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बदला मौसम: तेज बरसात के साथ हुई सुबह, विशेषज्ञ बोले-पराली के धुएं और बीमारियों से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बदला मौसम: तेज बरसात के साथ हुई सुबह, विशेषज्ञ बोले-पराली के धुएं और बीमारियों से मिलेगी राहत
Fri, 10 Nov 2023 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:50 AM IST
सार
हानगर के सभी अस्पतालों में वायरल से लोग खांसी जुकाम और बुखार के शिकार हुए हैं। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर आदित्य पाल ने बताया कि गंभीर बीमारियों जैसे डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और वायरल से होने वाली बीमारियों से 15 नवंबर के बाद निजात मिलने के आसार है
विज्ञापन
जालंधर में बरसात
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में शुक्रवार सुबह मौसम बदल गया। जालंधर में सुबह 7 बजे के करीब बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बरसात प्रदेश भर में फैले पराली के धुएं और वायु प्रदूषण के कारण वायरल का शिकार हो रहे मरीजों के लिए रामबाण साबित होगी। जलालाबाद, बरनाला, रोपड़, कपूरथला और अमृतसर में भी सुबह से बरसात हो रही है।
महानगर के सभी अस्पतालों में वायरल से लोग खांसी जुकाम और बुखार के शिकार हुए हैं। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर आदित्य पाल ने बताया कि गंभीर बीमारियों जैसे डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और वायरल से होने वाली बीमारियों से 15 नवंबर के बाद निजात मिलने के आसार है जिसमें यह बरसात काफी अहम होगी। महानगर में देर रात से ही बादल थे। मौसम विशेषज्ञ और डॉक्टरों ने हवा की गुणवत्ता में सुधार और वायरल बीमारियों के कम होने के साथ ठंड बढ़ने की घोषणा भी कर दी।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की थी। विभाग के मुताबिक 48 घंटों के बाद पंजाब के उत्तरी हिस्सों के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। यह सामान्य के नजदीक ही बना हुआ है। सबसे ज्यादा 32 डिग्री का तापमान समराला का रहा। अमृतसर का 28.5 डिग्री, लुधियाना का 28.6, पटियाला का 30.7, पठानकोट का 30.1, बठिंडा का 29.6, फरीदकोट का 29.0, गुरदासपुर का 28.0, जालंधर का 29.0, रोपड़ का 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा, जो बलौवाल सोनखेड़ी का है।