{"_id":"56e069f44f1c1b81588b456c","slug":"man-arrested-with-theft-scooter","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की एक्टिवा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की एक्टिवा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा(चंडीगढ़) थाना पुलिस ने मंगलवार को देर शाम शिवालिक गार्डन के पास लगे नाके पर चोरी की एक्टिवा के साथ एक युवक को पकड़ा है। युवक की पहचान सेक्टर-25 के मकान नंबर 2932 के रहने वाले मोहम्मद इस्लाम (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने मोहम्मद इस्लाम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे बुधवार कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
कोर्ट से आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि मोहम्मद इस्लाम ने 20 फरवरी 2016 को शिवालिक गार्डन की पार्किंग से सीएच 03आर -1052 नंबर की एक्टिवा चोरी हुई थी। चोरी की एक्टिवा पर जाली नंबर लगाकर मोहम्मद इस्लाम फिर मंगलवार शाम को शिवालिक गार्डन में कोई और वारदात को अंजाम देने के चक्कर में आया था।
विज्ञापन
यहां एएसआई बहादुर सिंह की ओर से लगाए नाके में मोहम्मद इस्लाम की एक्टिवा के पेपर जांचने के बाद सारा मामला समाने आया। पुलिस हालांकि मोहम्मद इस्लाम को बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेना चाहती थी। पुलिस का मानना है कि मोहम्मद इस्लाम के पास चोरी के और भी वाहन बरामद हो सकते हैं। लेकिन कोर्ट ने बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन