फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major lapse in jail security, openly used of mobile in prison

जेल की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, खुलेआम होता था फोन का इस्तेमाल

Mon, 28 Nov 2016 11:42 AM IST
रिपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला
रिपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 28 Nov 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
Major lapse in jail security, openly used of mobile in prison
पंजाब जेल ब्रेक

मैक्सिमम सिक्योरिटी नाभा जेल से अपने साथियों समेत फरार हुआ खतरनाक गैंगस्टर विक्की गोंडर जेल में भी मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था।

विज्ञापन


विक्की की ओर से अपने फेसबुक अकाउंट पर आखिरी पोस्ट 21 नवंबर को डाली गई है। यह पोस्ट उसने रात 9 बजकर 40 मिनट पर डाली है।

इस पोस्ट में उसने किसी को कॉलेज में चुनाव जीतने पर बधाई दी है। इससे पहले गोंडर ने 11 नवंबर को रात 12 बजकर 14 मिनट पर पोस्ट डाली थी। 

भोपाल जेल ब्रेक की तर्ज पर पुलिस पर लगाए आरोप

Major lapse in jail security, openly used of mobile in prison
पंजाब जेल ब्रेक

वहीं गोंडर के साथ ही नाभा जेल से भागने वाले गैंगस्टर नीटा दियोल के भाई कुलप्रीत सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिये पुलिस और सरकार को इसका जिम्मेदार बताया है। उसका कहना है कि उनके लड़के जेल से नहीं भाग सकते हैं। 

उसने लिखा है कि पुलिस भोपाल एनकाउंटर की तरह ड्रामा करना चाहती है। उनके लड़कों के भागने की कोई भी वजह नहीं दिखती है। कुलप्रीत सिंह ने लिखा है कि वह एक-दो साल के अंदर बरी हो जाने थे, क्योंकि पुलिस के पास इनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं थे। 

कुलप्रीत ने शंका जताते हुए लिखा है कि पुलिस किसी भी लड़के के परिवार वालों पर फर्जी केस डाल सकती है, जबकि इससे पहले भी उसके भाई और पिता पर जाली केस डाला गया था। कुलप्रीत ने अपनी पोस्ट के जरिए कहा है कि उनके लड़के सही सलामत वापस चाहिए। यह एक चुनावी स्टंट भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed