{"_id":"58b47f8c4f1c1bee1f83087c","slug":"major-exposures-in-case-of-160-kg-gold-of-21-crore-mohali-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: मिला था 160 किलो सोना, दस करोड़ का बांड भर छुड़ा ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली: मिला था 160 किलो सोना, दस करोड़ का बांड भर छुड़ा ले गए
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 28 Feb 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान सोहाना थाने की पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर स्पेशल नाके पर क्रेटा कार से 160 किलोग्राम सोना पकड़कर खूब वाहवाही लूटी थी। वहीं, इस सोने को तस्करी का बताया था। जबकि सोने का मालिक प्रभात चौधरी सोमवार को अदालत में पेश हुए। उन्होंने सोने संबंधी सभी दस्तावेज पेश किए और दस करोड़ का बांड भरा। इसके बाद अदालत के आदेश पर सोने को रिलीज करवाकर ले गया।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर जैसे ही अदालत ने सोने को रिलीज करने के आदेश दिए। इसके बाद सोने के मालिक प्रभात चौधरी व पुलिस अधिकारी कोर्ट के आदेश लेकर डेराबस्सी खजाना दफ्तर पहुंचे। वहां से उन्होंने सोना रिलीज किया।
जिक्रयोग है कि 17 जनवरी को सोहाना थाने की पुलिस का एयरपोर्ट रोड पर बाकरपुर के नजदीक नाका लगा था। इस दौरान पुलिस ने हिमाचल नंबर की एक क्रेटा गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका तो उससे बोरियों और बॉक्स से 160 किलोग्राम कच्चे सोने की प्लेटें बरामद हुई थीं। इसके बाद पुलिस सोने व गाड़ी को लेकर थाने ले गई थी। सोने को लेकर जा रहे तीन युवक सोने संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए थे। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया था। उस समय पुलिस की तरफ से बताया गया कि यह सोना हमीरपुर नदोन स्थित एजे गोल्ड रिफाइनरी का है। वहीं, यह सोना दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आया था। इसके बाद कुछ दिन बाद कंपनी के मालिक ने बिल पेश कर दिया था।