{"_id":"65005ef6ca3f25d13706e043","slug":"maid-gave-intoxicated-milk-to-an-elderly-couple-and-looted-their-house-in-punjab-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अगर आपके घर में भी है नौकर या नौकरानी तो ये खबर आपको कर देगी सावधान, वरना हो सकते परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: अगर आपके घर में भी है नौकर या नौकरानी तो ये खबर आपको कर देगी सावधान, वरना हो सकते परेशान
Tue, 12 Sep 2023 06:28 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Sep 2023 06:28 PM IST
सार
जांच अधिकारी एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपी महिला का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने उसका कोई वेरिफिकेशन नहीं करवाई था। उन्होंने डेढ़ महीना पहले ही उसे काम पर रखा था। वह करीब 25 लाख रुपये कीमत का नुकसान कर फरार हुई है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
आकर आपके घर में भी नौकर या नौकरानी है तो यह खबर आपको सावधान कर देगी। पंजाब के लुधियाना में नौकरानी ने कुछ ऐसा कि जिसके बारे में मालिक ने कभी सोचा नहीं होगा। दरअसल, बुजुर्ग दंपती ने डेढ़ महीना पहले एक महिला को काम पर रखा था। मगर अब उस महिला और उसके साथियों ने बुजुर्ग दंपती को नशीला दूध पिला दिया। इसके बाद महिला ने अपने दो साथियों को घर में बुलाया और लूटपाट कर फरार हो गई। घटना फोकल प्वाइंट के अर्बन स्टेट इलाके की है।
विज्ञापन
जब बुजुर्ग दंपती को होश आया तो पता चला कि वह अस्पताल में है। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। घर में सामान बिखरा पड़ा था और नकदी, सोने के जेवरात व अन्य कीमती सामान गायब था। पुलिस ने अर्बन स्टेट के रहने वाले भगवंत सिंह की शिकायत पर नेपाल के जिला सुनसरी स्थित गांव बकलोरी निवासी सस्मीता राय और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक उन्होंने डेढ़ महीने पहले कामकाज पर आरोपी महिला को रखा था। वह उन्हीं के घर काम करती और वहीं रहती थी। भगवंत सिंह का बेटा, बहू और बच्चे विदेश घूमने गए थे। भगवंत सिंह और उनकी पत्नी घर में अकेले थी। इसी दौरान नौकरानी ने अपने दो साथियों को बुलाया। जब भगवंत सिंह और उनकी पत्नी गुरुद्वारा साहिब से माथा टेकने के बाद घर पहुंचे तो आरोपी नौकरानी सुस्मीता ने उन्हें दूध दिया। दूध पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी महिला ने अपने साथियों के साथ घर से लाखों रुपये की नकदी और सोने के जेवरात व अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गई।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपी महिला का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने उसका कोई वेरिफिकेशन नहीं करवाई था। उन्होंने डेढ़ महीना पहले ही उसे काम पर रखा था। वह करीब 25 लाख रुपये कीमत का नुकसान कर फरार हुई है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।