फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   made jewelry of 60 lakhs for daughter marriage, theft in mohali

बेटी की शादी के लिए बनवाई 60 लाख की ज्वेलरी, ले गए चोर

Mon, 02 Nov 2015 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 02 Nov 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
made jewelry of 60 lakhs for daughter marriage, theft in mohali

कुछ समय बाद ही बेटी की शादी है। इसके लिए उन्होंने 60 लाख की ज्वेलरी तैयार करवाई थी। लेकिन, चोरों ने गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मामला है पंजाब के मोहाली का। दरअसल सेक्टर-91 में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया।

विज्ञापन


चोर घर से करीब 60 लाख की ज्वेलरी, 32 बोर की पिस्टल चोरी कर उठा ले गए। घरवालों को घटना मंगलवार शाम उस समय पता चला, जब वह जालंधर से घर पहुंचे। मौके पर पुलिस व फारेंसिक टीम को बुलाया गया। वहीं, सोहाना थाने की पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर घर के ड्राइवर को राउंअप किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मकान नंबर 1075 के मालिक गुरचरन सिंह व उनकी पत्नी मीना सिद्धू ने बताया कि वह 23 अक्तूबर को बेटे के पास जालंधर गए थे। उनका ड्राइवर उन्हें जालंधर छोड़कर वापस आ गया था। उन्होंने उससे कहा था कि जब उन्हें वापस आना होगा तो फोन करके उसे बुला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 अक्तूबर को उन्होंने ड्राइवर को फोन कर गाड़ी लेकर आने को कहा। वह दोपहर करीब डेढ़ बजे वहां पहुंचा। इसके बाद वह उन्हें लेकर शाम को घर पहुंचा। इस दौरान उन्होंने घर का मेन दरवाजा खोलने की कोशिश तो वह खुल नहीं था। इसके बाद उन्होंने धक्का मारकर दरवाजा खोला तो देखा कि पिछला दरवाजा टूटा हुआ था।

वहीं, जिस कमरे में ज्वेलरी व गहने रखे थे। वह भी खुले पड़े थे। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारी ज्वेलरी गायब थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

भेदी का काम, चाबी से गेट खोलकर गए

made jewelry of 60 lakhs for daughter marriage, theft in mohali

घर के मालिकों ने बताया कि कुछ समय बाद ही उनकी बेटी की शादी है। इसके लिए उन्होंने ज्वेलरी तैयार करवाई थी। लेकिन, चोरी होने से उन्हें काफी झटका लगा है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन से इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

चोर घटना के बाद गेट खोलकर बाहर गए
घरवालों का कहना है कि उन्हें पूरा संदेह है कि यह काम किसी भेदी का है। क्योंकि उनके घर के पिछले गेट की चाबी जिस जगह पर रखते हैं। वह किसी भी तीसरे आदमी को पता नहीं है। यह चीज उनके ड्राइवर को पता थी। चोर घटना के बाद गेट खोलकर बाहर गए थे। साथ ही गेट की चाबी भी बाहर फेंक गए थे। जो उन्हें मिल गई है।

ड्राइवर पर वारदात में शामिल होने का संदेह क्यों: घर वालों ने बताया कि जब चोरी की वारदात हुई तो घर में कोई नहीं था। उनका घरेलू नौकर उनके साथ ही था। जबकि, ड्राइवर उनके साथ नहीं था।

वह उन्हें जालंधर छोड़कर वापस आ गया था। एक महीना पहले ही उन्होंने उसे नौकरी पर रखा था। वहीं, जब वह उन्हें जालंधर से वापस लेकर आ रह था तो भी वह लगातार फोन पर धीरे-धीरे किसी से बात कर रहा था। ऐसे में उन्हें संदेह है कि वह वारदात में शामिल है।

पुराने जमींदार हैं, यूपी के रहने वाले: परिवार के मेंबरों ने बताया कि मूलरूप से यूपी के रहने वाले हैं। वह पुराने जमींदार हैं। कुछ समय पहले ही यूपी से पंजाब आए हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने शहर में घर बनाया था। जबकि बेटा जालंधर में रहता है। वहीं, अधिकतर रिश्तेदारी ट्राइसिटी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed