फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana police arrested two who cheat leaders in the name of getting assembly election ticket

लुधियाना: प्रशांत किशोर व केजरीवाल के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने दो को दबोचा

Fri, 14 May 2021 08:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 May 2021 08:35 PM IST
सार

लुधियाना पुलिस ने प्रशांत किशोर और अरविंद केजरीवाल के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने का झांसा देकर नेताओं को अपना शिकार बनाते थे। आरोपियों में शिवसेना सूर्यावंशी के प्रधान और सचिव शामिल हैं। अब तक पांच करोड़ की ठगी को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन
Ludhiana police arrested two who cheat leaders in the name of getting  assembly election ticket
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से राजनीतिक फायदा दिलाने के नाम पर पांच करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार एक आरोपी शिवसेना सूर्यावंशी का अखिल भारतीय प्रधान राजेश कुमार उर्फ भसीन व दूसरा रजत कुमार शिवसेना सूर्यावंशी का अखिल भारतीय सचिव है।

विज्ञापन


आरोपी राजेश कुमार भसीन को सुरक्षा के लिए चार गनमैन भी मिले हैं। गिरोह का एक सदस्य पुलिस के काबू नहीं आ सका है। सभी आरोपी मिलकर जालंधर, अमृतसर और लुधियाना में लगभग पांच करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। थाना डेहलों की पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को 13 मई को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने दोनों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 
विज्ञापन


ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लुधियाना सचिन गुप्ता ने बताया कि 11 मई को थाना डेहलों प्रभारी सुखदेव सिंह को सूचना मिली थी कि राजेश कुमार उर्फ भसीन निवासी गोकल विहार (अमृतसर) और रजत कुमार उर्फ पीए उर्फ राजा उर्फ मदान निवासी वधावा स्ट्रीट डबवाली (हरियाणा) व मौजूदा निवासी पीपियां वाली गली झबाल रोड अमृतसर और गौरव शर्मा उर्फ गोरा 88 फुटा रोड मजीठा रोड अमृतसर मिलकर राजनेताओं और आम लोगों को उच्च सियासी नेताओं से विधानसभा चुनाव का टिकट दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना के आधार पर जालंधर के आंबेडकर चौक से आरोपी राकेश कुमार को 11 मई को गिरफ्तार किया। जबकि 13 मई को दूसरे आरोपी रजत कुमार उर्फ पीए को फगवाड़ा से चोरी की गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि इनका तीसरा साथी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 

पूछताछ के दौरान पता चला कि तीनों आरोपी मिलकर पंजाब के सीएम के प्रधान सलाहकार प्रशांत किशोर, दिल्ली के सीएम केजरीवाल के नाम पर फोन पर राजनीतिक फायदा दिलाने के नाम पर ठगी करते हैं। आरोपी राजस्थान के विधायक का पीए बनकर टिकट दिलाने की बात कर ठगी कर रहे थे। इनके खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में कई मामले दर्ज हैं। 

आरोपी गौरव शर्मा के कई अंतरराष्ट्रीय तस्करों से संबंध है। जबकि तस्करों से नशा मंगवाकर कई प्रदेशों में सप्लाई करते हैं। गौरव शर्मा को दिग्गज वकील सहायता भी करते हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनसे कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed