{"_id":"63a85536e5c67125be629c04","slug":"ludhiana-police-arrested-karmjit-singh-bains","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पूर्व विधायक बैंस के भाई कर्मजीत सिंह गिरफ्तार, विधानसभा चुनाव में हुआ था झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: पूर्व विधायक बैंस के भाई कर्मजीत सिंह गिरफ्तार, विधानसभा चुनाव में हुआ था झगड़ा
Sun, 25 Dec 2022 07:22 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 25 Dec 2022 07:22 PM IST
सार
थाना शिमलापुरी के एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान लाठियां-डंडे और गोली भी चली थी। इस दौरान हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस पहले बैंस को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस भाइयों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दुष्कर्म केस में जहां सिमरजीत सिंह बैंस को जमानत नहीं मिल पा रही, वहीं अब शिमलापुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान गिल रोड पर कांग्रेस प्रत्याशी कमलजीत सिंह कड़वल और उनके समर्थकों के साथ मारपीट हुई थी। इस मामले में थाना शिमलापुरी पुलिस ने पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के भाई कर्मजीत सिंह बैंस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कर्मजीत बैंस को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
थाना शिमलापुरी के एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान लाठियां-डंडे और गोली भी चली थी। इस दौरान हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस पहले बैंस को गिरफ्तार कर चुकी है। पूर्व पार्षद गुरप्रीत खुराना और एक अन्य साथी की भी गिरफ्तारी हुई है। जांच में पता चला था कि मारपीट में पूर्व विधायक का भाई भी शामिल था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन