{"_id":"5e5d5a0f8ebc3eeb5c5dc446","slug":"ludhiana-police-arrested-a-accused-of-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: पुलिस कर्मी बता लोगों से करते थे ठगी, गैंग के दो शातिर दबोचे गए, दो की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना: पुलिस कर्मी बता लोगों से करते थे ठगी, गैंग के दो शातिर दबोचे गए, दो की तलाश
Tue, 03 Mar 2020 01:07 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खाकी के नाम पर लोगों से पैसे ठगने वाले गिरोह के एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की पहचान हो चुकी है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मार रही है।
विज्ञापन
एडीसीपी गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि 20 फरवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिमलापुरी निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गी, न्यू आजाद नगर निवासी भुपिंदर सिंह उर्फ भिंदा दोनों किराए के घर में रहते है। भुपिंदर सिंह का एक दोस्त हैप्पी भी है। इन तीनों ने मिलकर गिरोह बना रखा है, जोकि खुद को पुलिस मुलाजिम बता कर लोगों को धमका कर पैसा वसूल करते है। कुछ दिन पहले इन्होंने गांव बहादुरके स्थित मल मेडिकल स्टोर संचालक बलविंदर सिंह के पास गए। खुद को सीआईए स्टाफ के मुलाजिम बताकर नशा तस्करी मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये ठगे थे।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर के कई अन्य लोग भी इनकी ठगी का शिकार बन चुके है। सोमवार को भी वह किसी व्यक्ति को ठगने की फिराक में थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर बाजवा नगर से जगजीत सिंह उर्फ जग्गी को काबू कर लिया। उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने साथियों ने काफी लोगों को ठगा है।
विज्ञापन
उनके खिलाफ जालंधर में भी एक मामला दर्ज है, उस मामले में एक साथी दीपा को पुलिस ने काबू कर लिया था। पुलिस ने 29 फरवरी को उसके साथी दीपा को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 हजार रुपये नगदी बरामद की है। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।