फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ludhiana nirbhaya rape, teacher murdered after rape

अब लुधियाना में निर्भया कांड, रेप के बाद हत्या

Tue, 22 Dec 2015 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 22 Dec 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
ludhiana nirbhaya rape, teacher murdered after rape

पहले दिल्ली, फिर रोहतक के बाद लुधियाना में एक और रेप कांड सामने आया है। यहां युवती की दुराचार के बाद हत्या कर दी गई। युवती पिछले दस दिन से लापता था, जिसका शव शहीद भगत सिंह नगर इलाके के एक खाली प्लाट में बने खंडहरनुमा कमरे में मिला। वारदात को युवती के जानकार ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

विज्ञापन


इसका खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस युवती की तलाश में आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस ने फोकल प्वाइंट के गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में रहने वाली युवती (20) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर कमल नगर निवासी संजय कुमार और उसके साथी जतिंदर कुमार उर्फ मिट्ठू के खिलाफ दुराचार के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका टीचर थी, आरोपी रास्ते में उसे छेड़ा करता था

ludhiana nirbhaya rape, teacher murdered after rape

थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर कंवरजीत सिंह ने कहा कि युवती एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। कुछ समय पहले उसके पिता का देहांत हो गया था। वह तीन भाई बहन में मंझली थी। स्कूल जाते समय आरोपी संजय उसके साथ रास्ते में छेड़छाड़ करता था। उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। चौकी शेरपुर में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था।

इसके बाद भी संजय युवती को परेशान करता रहता था। पांच दिसंबर को युवती स्कूल पढ़ाने के लिए गई थी। देर शाम तक घर न पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। कुछ पता नहीं चलने पर शिकायत पुलिस के पास की। जांच के दौरान संजय के छेड़छाड़ करने वाली बात सामने आई तो पुलिस ने संजय को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

इस पर संजय ने बताया उसने अपने दोस्त के साथ मिल उसकी हत्या कर दी है। इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने बताया आरोपी संजय और मिटठू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।

मृतका को बात करने के बहाने ले गया था आरोपी

ludhiana nirbhaya rape, teacher murdered after rape

पांच दिसंबर को जब युवती घर से स्कूल के लिए निकली तो आरोपी ने उसे रास्ते से बहला फुसला कर अपने साथ ले लिया। आरोपी उसे अपने साथ शहीद भगत सिंह नगर इलाके में खंडरनुमा कमरे में ले गया कि वह उससे कुछ बात करना चाहता है। जब दोनों वहां पहुंचे तो वहां आरोपी मिट्ठू भी आ गया।

दोनों आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब युवती चिल्लाई तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस कर डंडे से पीटा। जब उसने कहा कि वह पुलिस में  शिकायत करेगी तो आरोपियों ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी और शव वहीं पर छोड़ कर फरार हो गए।

संजय तक इस तरह पहुंची पुलिस
पुलिस ने जब युवती की काल डिटेल चेक कराई तो उसमें ज्यादातर नंबर संजय का ही था। इस पर शक की सुई संजय पर गई तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पहले तो संजय ने पुलिस से कहा कि उसे युवती के बारे में कुछ पता नहीं है।

जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो संजय ने सारी कहानी पुलिस को बताई कि वह अगवा करने के बाद उसे कमरे में ले गया था। वहां पर आरोपी मिट्ठू भी पहुंचा और दोनों ने दुराचार के बाद उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed