फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with Minor girl in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में नाबालिग से दुष्कर्म: डरा-धमका कर आरोपी यूपी ले गया, पांच महीने तक गोंडा में रखा

Tue, 20 Sep 2022 06:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 06:39 PM IST
सार

पीड़िता ने अपने पिता को फोन कर जानकारी दी कि वह गोंडा के रेलवे स्टेशन पर है। इसके बाद वह तुरंत बेटी को लेने गोंडा गए। दो दिन बाद लुधियाना लौटे तो पुलिस को सूचना देकर मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
Misdeed with Minor girl in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को डरा-धमका कर पांच महीने तक उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रखा। किसी तरह से मौका देख पीड़ित नाबालिग रेलवे स्टेशन पहुंची और किसी के फोन से पिता को जानकारी दी। इसके बाद वह पहुंचे और उसे अपने साथ लुधियाना लाए। इसके बाद थाना डिविजन छह पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर रंजीत सिंह उर्फ छोटू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक, 24 अप्रैल को पीड़िता घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी रात के समय मौका देख घर में घुस आया और उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसे डरा-धमका कर अपने साथ ले गया। नाबालिग ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इसके बाद वह उसे उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में ले गया और पांच महीने तक वहां रखा। 
विज्ञापन


नाबालिग ने कई बार भागने की कोशिश की लेकिन वह आरोपी युवक के चंगुल से छूट नहीं पा रही थी। 16 सितंबर को पीड़िता मौका देख भागी और रेलवे स्टेशन जा पहुंची। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपने पिता को किसी के फोन से कॉल कर जानकारी दी कि वह गोंडा के रेलवे स्टेशन पर है। इसके बाद वह तुरंत बेटी को लेने गोंडा गए। दो दिन बाद लुधियाना लौटे तो पुलिस को सूचना देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में छापामारी शुरु कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed