{"_id":"5fd6151bddc21013f5793d3f","slug":"ludhiana-crime-news-woman-commits-suicide-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : लुधियाना में मां और बेटी ने लगाया फंदा, महिला की मौत, किशोरी की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : लुधियाना में मां और बेटी ने लगाया फंदा, महिला की मौत, किशोरी की हालत गंभीर
Sun, 13 Dec 2020 06:55 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 13 Dec 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना में हैबोवाल स्थित रघुबीर पार्क में शनिवार रात पड़ोसी महिला से परेशान होकर मां और उसकी नाबालिग बेटी ने फंदा लगा लिया। जब महिला का पति घर पहुंचा तो दोनों को नीचे उतारा और डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां महिला को मृत बता दिया गया, जबकि नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान किरणदीप कौर के रूप में हुई है, जबकि उसकी बेटी पिया मल्होत्रा अभी खतरे में है। थाना हैबोवाल की पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पड़ोस में रहने वाली महिला और एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के परिजन भूपिंदर सिंह ने बताया कि उसके भाई हरप्रीत सिंह का हैबोवाल में टेंट का कारोबार है। हरप्रीत सिंह की दो बेटिया हैं। उनके पड़ोस में एक महिला रहती है, जिसके घर एक व्यक्ति आता-जाता है।
विज्ञापन
करीब तीन माह पहले उस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कुछ गलत मैसेज किए थे। जिसे लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। तब थाने में शिकायत देकर समझौता हो गया और समझौते के मुताबिक व्यक्ति का पड़ोसन के घर आना जाना बंद हो गया। कुछ दिन पहले हरप्रीत सिंह को वह व्यक्ति आकर धमकाने लगा और भाग गया। जिसके बाद पड़ोसी महिला ने शुक्रवार और शनिवार को फिर किरणदीप और उसकी बेटी को मोबाइल पर मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इस बारे में जब पता चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
मामले में बातचीत से पहले ही शनिवार को रात किरणदीप कौर ने अपनी पांच वर्षीय बेटी को ग्राउंड फ्लोर पर दादा-दादी के पास भेज दिया। इसके बाद किरणदीप ने पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगा लिया, जबकि उसकी 14 वर्षीय बेटी पिया मल्होत्रा ने बाहर बरामदे में फंदा लगा लिया। रात करीब 10 बजे हरप्रीत सिंह घर पहुंचा और पत्नी और बड़ी बेटी को ढूंढने लगा।
ऊपरी मंजिल पर गया तो वहां पत्नी और बेटी ने फंदा लगाया हुआ था। उसने दोनों को उतारकर डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने किरणदीप कौर को मृत बता दिया। जबकि पिया मल्होत्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्जकर लिया है। चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पड़ोसी महिला समेत एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। शव का सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड के जरिये पोस्टमार्टम करवाकर विसरा जांच के लिए भेजा गया है।