{"_id":"62c87d816a26ce7afd663100","slug":"ludhiana-crime-news-misdeed-with-minor-girl-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: महिला ने नाबालिग के साथ करवाया दुष्कर्म, मां ने बुआ के पास छोड़ा था, उसने आगे भेज दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: महिला ने नाबालिग के साथ करवाया दुष्कर्म, मां ने बुआ के पास छोड़ा था, उसने आगे भेज दिया
Sat, 09 Jul 2022 12:26 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:26 AM IST
सार
आरोपी महिला ने अलग व्यक्तियों के साथ भेजा और दुष्कर्म करवाया। जब नाबालिग ने विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी दी। किसी तरह से पीड़िता आरोपियों के चंगुल से निकली और मामला दर्ज करवाया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एक नाबालिग के साथ कई दिन से दुष्कर्म किया जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि नाबालिग की मां ने उसे रिश्तेदारी में लगती बुआ के पास रहने भेजा था। बुआ ने आगे उसे एक महिला के पास भेज दिया। उक्त महिला ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म करवाया। किसी तरह पीड़िता ने आरोपियों के चंगुल से छूटकर इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
थाना डेहलों पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक महिला और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने कुछ समय पहले उसे बुआ के पास छोड़ दिया। इसके बाद बुआ ने आगे उसे एक महिला के पास भेज दिया। कुछ समय बाद आरोपी महिला ने अलग व्यक्तियों के साथ भेजा और दुष्कर्म करवाया। जब नाबालिग ने विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी दी। किसी तरह से पीड़िता आरोपियों के चंगुल से निकली और मामला दर्ज करवाया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म, धमकी दी
लुधियाना में ही एक अन्य मामले में युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया और धमकी भी दी। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिवार को दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दी और आरोपी भोला कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी दो दिन पहले घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला फुसला कर अपने साथ बाइक पर कहीं ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में किसी को कुछ भी न बताने की धमकी थी। पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच करवाने की प्रक्रिया शुरू कर ली है।
विज्ञापन