{"_id":"5ad44ba14f1c1b80028b4c4a","slug":"ludhiana-boy-murder-70-years-old-mother-for-alcohol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब तक सांस नहीं थमी, 70 साल की मां का मुंह दबाता रहा बेटा, कसूर बस इतना था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब तक सांस नहीं थमी, 70 साल की मां का मुंह दबाता रहा बेटा, कसूर बस इतना था
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
बेटा गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब तक सांस नहीं थम गई, दरिंदा बना बेटा 70 साल की मां का मुंह दबाता रहा। वहीं कत्ल की वजह जानकर पुलिस वाले भी चौंक गए। घटना पंजाब के लुधियाना की है। टिब्बा रोड के प्रेम विहार की रहने वाली कंचन रानी (70) की बेटे ने साड़ी से गला कसकर हत्या की थी।
हत्या करने के बाद आरोपी ने सभी को बताया कि यह नेचुरल डेथ है। संदेह होने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो सारी बात सामने आई।
इसके बाद पुलिस ने कंचन के दामाद न्यू शक्ति नगर के रहने वाले मुकेश सिंह की शिकायत पर उसके बेटे विकास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार अदालत में पेश किया। अदालत ने से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

हत्या के बाद बताया नेचुरल डेथ हुई
गिरफ्तार
जांच अधिकारी एएसआई अर्शप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी विकास इलाके के ही एक फैक्टरी में काज बटन का काम करता है। वह अक्सर शराब पीकर घर आता था और काफी देरी से पहुंचता था। शराब पीने की वजह से विकास और उसकी मां कंचन के बीच झगड़ा होता था।
शुक्रवार की रात को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस पर विकास ने साड़ी का पल्लू अपनी मां के मुंह और नाक पर रख बंद कर दिया। विकास ने सांस रोक कर अपनी मां की हत्या कर दी और सभी को बताया कि उसकी मौत नेचुरल हुई है। जब परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने कंचन के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि सांस रुकने की वजह से कंचन की मौत हो हुई है। एएसआई ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आगे की पूछताछ से लिए विकास का रिमांड मांगा। अदालत ने पुलिस की अर्जी स्वीकार करते हुए विकास को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।