फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   love, sex and fraud with girl by boy and brother-in-law at firozpur of punjab

शादी का झांसा देकर दो साल तक युवक करता रहा दुराचार, जीजा ने भी दिया साथ

Sat, 04 Mar 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sat, 04 Mar 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
love, sex and fraud with girl by boy and brother-in-law at firozpur of punjab
दुराचार
23 वर्षीय युवती से शादी रचाने की बात कह कर एक युवक उसके साथ दो साल तक दुराचार करता रहा। इसमें युवक का जीजा भी उसका साथ देता रहा। यही नहीं युवती दो बार गर्भवती हुई और दोनों आरोपियों ने उसका गर्भपात करवाया।
विज्ञापन


उधर, थाना कैंट फिरोपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीजा व साले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों फरार हैं।  सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आई पीड़िता ने बताया कि आरोपी अमन एलफरड वासी लाल कुर्ती फिरोजपुर कैंट उसके घर के पास ही रहता है। आरोपी के जीजा एनथोनी उर्फ बाबू ने ही दोनों के बीच बातचीत करवाई और बाबू ने कहा कि अमन उससे शादी करना चाहता है। दोनों में दोस्ती हो गई।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक एक दिन अमन उसे फिरोजपुर कैंट की चुंगी नंबर-सात पर ले गया वहां पर उसकी मर्जी के बिना उससे शरीरिक संबंध स्थापित किए। उसने विरोध भी किया। सन् 2016 के पहले महीने में वो गर्भवती हो गई। इस संबंधी पीड़िता ने अमन और उसके जीजा एनथोनी को बताया। दोनों ने पीड़िता से कहा कि अमन अभी जॉब नहीं लगा है इसीलिए अभी शादी नहीं करवा सकता है, उसे गर्भपात करवाना होगा। दोनों ने उसे गर्भपात की दवा खिलवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजा और साला दोनों हो फरार

love, sex and fraud with girl by boy and brother-in-law at firozpur of punjab
rape
पीड़िता ने बताया कि अमन ने उससे कहा कि जब उसकी बहन की शादी हो जाएगी तब उसके साथ शादी रचा लेगा। अमन ने फिर से पीड़िता के साथ शरीरिक संबंध बनाए और फिर से वो गर्भवती हो गई। जीजा और साले ने मिल कर पीड़िता को गर्भपात की दवा खिलवा दी। उसके बाद अमन शादी नहीं करने के लिए आनाकानी करने लगा।

पीड़िता ने बताया कि उसने अमन व उसके जीजा एनथोनी के खिलाफ थाना कैंट में शिकायत दी है और पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच-पड़ताल एएसआई समराज सिंह कर रहे हैं। जीजा और साला दोनों फरार है, पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अमन के परिजन उसे धमकियां दे रहे हैं कि पैसे लेकर मामले को ठप करे नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

पीड़िता ने पुलिस से मांग की है उसे इंसाफ दिलवाया जाए। अमन के परिजन पीड़िता से कहते हैं कि तू आठवीं पास है और अमन ग्रेज्युएट है। ये शादी नहीं हो सकती है। पीड़िता अपने दादा-दादी के पास रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed