{"_id":"58ed03d14f1c1b791ecf4f61","slug":"love-on-social-media-after-that-rape-haryana-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली, जंगल में नकली शादी का नाटक कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली, जंगल में नकली शादी का नाटक कर किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
अटेली क्षेत्र की एक युवती ने जींद के गांव लोन निवासी युवक पर फेसबुक पर दोस्ती और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। नारनौल महिला थाने ने आरोपी युवक मंदीप के खिलाफ रेप, धमकी आदि का केस 22 मार्च को दर्ज किया किया था। परंतु अब तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब तीन साल पहले फेसबुक पर आरोपी ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जिसे उसने स्वीकार कर लिया। वह उसे लगातार मैसेज भेजने लगा तो उससे परिचय हुआ। बाद में मोबाइल पर भी बात होने लगी। 9 जनवरी 2016 को आरोपी द्वारा मिन्नत करने के बाद निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर मिली। युवक ने उसे बताया कि वह अविवाहित है और जल्द ही उससे शादी कर लेगा।
21 फरवरी 2016 को आरोपी नारनौल बस स्टैंड आया। इसके बाद दोनों रघुनाथपुरा हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए गए। इस दौरान आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की मंशा जाहिर की। मना करने पर युवक मंदिर गया और सिंदूर लेकर आया। इसके बाद रास्ते में जंगल में उसने सिंदूर से मांग भर दी और उसके साथ गलत काम किया।

Trending Videos
शादी का झांसा देकर गलत काम करता रहा
रेप
- फोटो : DEMO Pics
इसके बाद वह उसे कभी रोहतक तो कभी रेवाड़ी बुलाता। हर बार शादी का झांसा देकर गलत काम करता। शादी संबंधित बातचीत को उसने रिकॉर्ड कर लिया। गर्भवती होने पर उसने धोखे से रोहतक बुलाकर गर्भ गिराने की गोली खिला दी।
अब आरोपी शादी करने में आनाकानी करने लगा। 4 मार्च को उसके पास आरोपी का फोन आया और शादी करने से मना कर करते हुए किसी भी तरह की कार्रवाई करने की बात पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने 17 मार्च को पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 मार्च को युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
पीड़िता ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने युवक को नहीं पकड़ा है। इसको लेकर वह उच्चाधिकारियों से भी मिल चुकी है। परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से युवक को जल्द गिरफ्तार करने मांग की।