फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Love Jihad: victims statement and allegation in press conference

'लव जेहाद' पर पीड़िता के सनसनीखेज खुलासे

Sat, 13 Sep 2014 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 13 Sep 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
Love Jihad: victims statement and allegation in press conference

शहर की एक नाबालिग हिंदू लड़की ने प्रेस कांफ्रेस में कोलकाता के एक मौलवी और उसे अगवा करने वाले आरोपियों के खिलाफ जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा कर शादी कराने का आरोप लगाया। उसने युवक पर अश्लील फोटो दिखा कर ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुराचार करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जब युवक ने उसे वापस भेजा तो उसने उसे इस बारे में किसी को न बताने के लिए जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग शुक्रवार को सर्किट हाउस में युवा हिंदू मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा और महामंत्री अशोक सरीन के साथ मिल प्रेस कांफ्रेंस में अपनी साथ घटी खौफनाक कहानी बयां कर रही थी।
विज्ञापन


नाबालिग ने कहा कि 11 अप्रैल को इलाके में रहने वाले गुड्डू नाम के आरोपी ने उसे अपने परिजनों के साथ मिल अगवा कर लिया। इस काम में दो अन्य लड़कियों ने भी उनका साथ दिया, जब पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया तो आरोपियों ने दबाव में आकर उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुर्का पहनाकर लखनऊ ले जाया गया

Love Jihad: victims statement and allegation in press conference

पीड़िता ने कहा कि जब वह अपने परिजनों के साथ अपने गांव जाने लगी तो रेलवे स्टेशन पर ही आरोपी गुड्डू और उसका भाई आ गए। दोनों ने उसे अश्लील फोटो और फिल्म दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया और उसे अज्ञात स्थान पर ले गए।

उसके बाद उसे बुर्का पहनाकर लखनऊ ले जाया गया। जब उसके परिजन उसे ढूंढते तो आरोपी उन्हें धमकियां देते थे। पीड़िता ने कहा कि आरोपी गुड्डू ने उसके साथ दुराचार किया और उसकी अश्लील फिल्म बना ली।

उसके बाद गुड्डू उसे कोलकाता में रहने वाली अपनी मौसी के घर ले गया। वहां पर आरोपियों ने एक मौलवी के मिल उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा डाला। उसे मांस खिलाने की भी कोशिश की गई।

जब पुलिस ने गुड्डू की मां को गिरफ्तार कर लिया तो दबाव में गुड्डू ने उसे वापस भेजा और धमकियां दी कि अगर उसने उनके खिलाफ कोई बयान दिया तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा।

आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी

Love Jihad: victims statement and allegation in press conference

मंच के किशन लाल शर्मा और अशोक सरीन ने आरोप लगाया कि लड़की के बरामद होने के बाद पुलिस कमिश्नर लुधियाना को इस बारे में बता दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने कोई धारा नहीं बढ़ाई।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने, दुराचार करने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

एडीसीपी सिटी वन अमरीक सिंह पवार ने कहा कि पुलिस ने लगभग डेढ़ महीना पहले नाबालिग को बरामद किया था। अदालत में दिए अपने बयानों में उसने ऐसी कोई बात नहीं बताई। पुलिस इस मामले में पहले ही आरोपी की मां को गिरफ्तार कर चुकी है।

फरार चल रहे आरोपी गुड्डू, ज्योति और मनप्रीत सिंह लाडी की तलाश में छापामारी चल रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एडीसीपी अमरीक सिंह पवार ने कहा कि अगर धर्म परिवर्तन कराने वाली कोई बात है तो पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई जरूर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed