फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   love couple attempt to suicide in charkhi dadri, lover dead

प्रेम परवान न चढ़ा तो प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 04 Oct 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, चरखी दादरी(हरियाणा) Updated Sun, 04 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
love couple attempt to suicide in charkhi dadri, lover dead

प्रेम-प्रसंग परवान न चढ़ने से आहत घर से भागे प्रेमी जोड़े ने उठाया चौंकाने वाला कदम।  मामला हरियाणा के चरखी-दादरी का है। प्रेम-प्रसंग परवान न चढ़ने से आहत गांव बधवाना निवासी एक प्रेमी जोड़े ने रविवार सुबह सल्फास निगल लिया।

विज्ञापन


दोनों शनिवार शाम से ही घर से लापता थे। परिजनों को दोनों गांव बलाली सीमा के समीप खेतों में मिलें। इस दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती को गंभीर हालत के चलते दादरी के सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पीजीआई में उपचाराधीन युवती के अभी बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। गांव बधवाना निवासी युवक 23 वर्ष व युवती करीब 17 वर्ष के बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के परिजन इसे लेकर उन्हें कई बार समझा भी चुके थे। शनिवार को रहस्मय परिस्थितियों में दोनों गांव से लापता हो गए। मामले का पता चलने पर युवती के परिजनों ने युवक के फोन पर संपर्क किया तो उसने महेंद्रगढ़ होने की बात उनसे कहीं।

खेतों में बेसुध मिले दोनों, युवक ने दम तोड़ा, लड़की गंभीर

love couple attempt to suicide in charkhi dadri, lover dead

इसके बाद परिजनों ने दोनों को आस-पास के क्षेत्र में तलाश भी किया लेकिन दोनों को कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार सुबह एक युवक ने दोनों के गांव बलाली की सीमा के पास खेतों में पड़ा होने की बात बताई।

इसके तुरंत बाद परिजन मौके पर पहुंचें। इसके बाद युवती ने परिजनों को बताया कि उन दोनों ने सल्फास निगल लिया है। इसके बाद परिजन युवक व युवती को चरखी दादरी सिविल अस्पताल ले आएं। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि युवती को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक युवती के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे।

युवती की उम्र की भी होगी जांच

मामले की पैरवी कर रहे आदमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अमीर सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

युवक के परिजनों ने पुलिस बयान में बताया कि युवक हरीश उनके कहने-सुनने से बाहर था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने  युवक की इत्तफाकिया मौत होने संबंधी मामला दर्ज किया है।

शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक मजदूरी करता था जबकि लड़की घर पर ही रहती है। उन्होंने बताया कि युवती की उम्र की जांच की जा रही है। युवती की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। युवती के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed