{"_id":"40368d22c9d5934c76dacb091d302446","slug":"looting-in-zirakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में कच्छा गिरोह का आतंक, 3 जगह लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर में कच्छा गिरोह का आतंक, 3 जगह लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Sun, 27 Jul 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर शहर में शुक्रवार देर रात काला कच्छा गिरोह द्वारा मचाए आतंक से लोग सहम उठे। चंडीगढ़ एवं मोहाली क्षेत्र के आसपास लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद काला कच्छा गिरोह ने जीरकपुर के निकट गांव सनौली में धावा बोला। करीब एक दर्जन नकाबपोश लुटेरों ने आम के बाग, धार्मिक स्थल पर सोए लोगों का पहले जमकर पिटाई की, फिर घायलों को बंधक बनाकर लूटपाट की। एक अन्य बाग में भी लुटेरों ने वारदात की।
विज्ञापन
वारदात से इलाके में लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी (डी) जीएस गरेवाल, एसपी डेराबस्सी अनिल शर्मा, थाना प्रभारी जीरकपुर पवन शर्मा ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। उधर, कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर आईजी परविंदर सिंह गिल ने थाना प्रभारी जीरकपुर पवन कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सनौली के बाहर गांव किशनपुरा को जाती सुनसान सड़क स्थित परविंदर सिंह का आम का बाग बनूड के निवासी देवराज ने 15 वर्ष से ठेके पर ले रखा है। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे एक दर्जन के करीब नकाबपोश लुटेरे वहां आए। उन्होंने आते ही बाहर मंजों (चारपाई) पर सोए देवराज एवं पत्नी धर्मो देवी और कुछ ही दूरी पर सोए बेट बिंदर, उसकी गर्भवती पत्नी रीना पर डंडों तथा अन्यों हथियारों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने देवराज उसकी पत्नी की जमकर पिटाई की। बेटे और उसकी पत्नी को कम पीटा।
विज्ञापन
मारपीट के बाद लुटेरों ने कमरे में रखे 20 हजार रुपये, पत्नी एवं पुत्रवधु के कानों से सोने की वालियां, मंगल सूत्र, पैरों पहनी चांदी की पायजेब, कमरे में रखे संदूक से सामान, साइकिल एवं मोबाइल फोन छीन लिया। बाद में सभी को जख्मी हालत में सभी को कमरें में बंद कर भाग गए।
घायल देवराज ने बताया कि लुटेरों ने करीब दो घंटे तक उनको कमरे में बंधक बनाए रखा और कमरे तथा साथ में बनी झुग्गी की तलाशी ली। तड़के करीब तीन बजे उन्होंने पड़ोसी को फोन किया। उसने आकर कमरे की कुंडी खोली एवं उन्हें बाहर निकाला। बाद में 108 एंबुलेंस से डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया।