{"_id":"5a41e09e4f1c1bb34a8b8706","slug":"looted-cars-on-gun-point-near-elante-mall-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस की रात एलांते मॉल के पास गन प्वाइंट पर लूटी कार, पुलिस में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिसमस की रात एलांते मॉल के पास गन प्वाइंट पर लूटी कार, पुलिस में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस की रात शहर में सुरक्षा व्यवस्था की फिर पोल खुल गई। शहर के सबसे बड़े एलांते मॉल के पास गन प्वाइंट पर वरना कार लूट ली गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।
लुटेरों की तलाश में पुलिस ने शहर में जगह जगह नाकाबंदी की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पता चला है कि पुलिस कंट्रोल रूम में पीड़ित ने रात 10:55 बजे फोन करके लूट की सूचना दी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लुटेरों ने पहले पीड़ित पर पिस्तौल तान दी फिर उसे सड़क पर फेंककर कार लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूप में फोन करके सूचना दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और नाकाबंदी की। बताया जा रहा है कि लुटेरों की संख्या तीन थी और वह ऑडी में सवार होकर आए थे।
15 दिन में कार लूट की तीसरी वारदात, तरीका भी एक जैसा
कार लूट की 15 दिन में यह तीसरी वारदात है। हैरानी की बात यह है कि वारदात का तरीका भी एक ही जैसा है। इसके बावजूद भी पुलिस लुटेरों को पकड़ने में विफल है।
विज्ञापन
सबसे पहले कैंबवाला में गन प्वाइंट पर कैब लूटी और चालक को जंगल में फेंक दिया। इसके बाद सेक्टर 33 में इसी तरह लुटेरों ने गन प्वाइंट पर कार लूटी, इसका खुलासा भी अभी नहीं हुआ है। सोमवार को फिर ऐसी ही वारदात ने चंडीगढ़ पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।