फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loot on highway in name of help and hiting rod on man's head

रात में मदद के लिए रोकी कार, फिर युवकों ने किया कुछ ऐसा कि सभी रह गए हैरान

Sun, 02 Sep 2018 03:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारूहेड़ा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारूहेड़ा (हरियाणा) Updated Sun, 02 Sep 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
loot on highway in name of help and  hiting rod on man's  head
लूट - फोटो : self
रात में एक युवक को मदद के लिए कार रोकना महंगा पड़ गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के साहबी नदी के पुल पर देर रात बाइक सवार तीन लोगों ने मदद के लिए हाथ देकर एक कार रुकवाई। जैसे ही कार रुकी तो एक ने चालक के सिर पर रॉड मार दी। इसके बाद बदमाशों ने कार से बाहर निकालकर उसकी पिटाई की। इसके बाद कार, मोबाइल और कुछ नकदी लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी करवाई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कसौला थाना क्षेत्र के गांव सुठाना निवासी दारा सिंह स्विफ्ट डिजायर कार से शुक्रवार रात करीब साढे़ 12 बजे गुरुग्राम से गांव आ रहा था। धारूहेड़ा के साहबी नदी के पुल के समीप बाइक सवार तीन लोगों ने मदद के लिए उसकी कार रुकवा ली। दारा सिंह के कार के रोकते ही बदमाशों ने छिपाकर रखे रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद दारा सिंह घबरा गया। बदमाशों ने कार से नीचे उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद कार और उसके पास मौजूद मोबाइल सहित कुछ रुपये लेकर बदमाश फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित ने वहां से गुजर रहे वाहनों को किसी तरह रुकवा कर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। बदमाशों की धरपकड़ के लिए चारों तरफ नाकाबंदी कर दी गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।        
विज्ञापन
विज्ञापन

   
सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस 
लूट के बाद पीड़ित की निशानदेही पर पुलिस गांव कापड़ीवास स्थित एक होटल में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस कार चालक दारा सिंह वारदात से पहले कापड़ीवास स्थित एक होटल पर रुका था। उसने वहां चाय पी थी। इसके बाद करीब साढे़ 12 बजे साहबी पुल पर बदमाशों ने उसकी कार को लूट लिया। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से उसके पीछे लगने वाले के साथ अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है।


सुठाना निवासी दारा सिंह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार को बनीपुर चौक पर बुकिंग के लिए लगाता है। शुक्रवार को भी वह अपनी कार से एक यात्री को छोड़ने के बाद वापस आ रहा था। इससे पहले भी वह कई बार गुरुग्राम तक देर शाम यात्रियों को छोड़कर आता रहा है। वापसी में कोई यात्री नहीं मिलने के कारण वह अकेला ही लौट रहा था। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।  - सूबे सिंह, जांच अधिकारी थाना धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed