{"_id":"65b0091edbb5dde941034a98","slug":"loot-of-rs-7-lakh-in-front-of-dsp-residence-in-tarn-taran-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: तरनतारन जिले में अपराधी बेखौफ, डीएसपी के घर के सामने सात लाख की लूट को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: तरनतारन जिले में अपराधी बेखौफ, डीएसपी के घर के सामने सात लाख की लूट को दिया अंजाम
Wed, 24 Jan 2024 12:21 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Jan 2024 12:21 AM IST
सार
पंजाब के तरनतारन में लुटेरों ने मनी ट्रांसफर के दफ्तर को निशाना बनाया। गन प्वाइंट पर सात लाख रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को दो नकाबपोशों ने अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के तरनतारन जिले में अपराधी बेखौफ हैं। यही वजह है कि दिनदहाड़े डीएसपी के आवास के बिल्कुल सामने स्थित मनी ट्रांसफर के ऑफिस को दो नकाबपोश लुटेरों ने गन पांइट पर निशाना बनाया और सात लाख रुपये की राशि लूट ली। इस वारदात के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
दुकान मालिक अमृत पाल सिंह निवासी तरनतारन ने बताया कि वह एएम रॉयल कंपनी के नाम से ऑफिस चलाता है जिसमें वह मनी ट्रांसफर का कारोबार करता है। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे जब वह ऑफिस में मौजूद थे तभी दो नकाबपोश लुटेरे वहां पहुंचे और गन पांइट पर उसके गल्ले में रखे सात लाख रुपये की रकम लूटकर फरार हो गए। इस वारदात को अंजाम देने से पहले दुकान के अंदर लगे कैमरे भी लुटेरे तोड़कर साथ ले गए। वारदात के बाद थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस स्थिति का जायजा लेने के बाद कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन