{"_id":"64b0125a4276c50a6b09fc53","slug":"loot-of-more-than-four-lakh-rupees-from-shopkeeper-in-talwara-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Talwara News: मनी एक्सचेंजर पर हमला, तीन लुटेरों ने 4.30 लाख लूटे, CCTV में भागते दिखे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Talwara News: मनी एक्सचेंजर पर हमला, तीन लुटेरों ने 4.30 लाख लूटे, CCTV में भागते दिखे
Thu, 13 Jul 2023 08:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Jul 2023 08:37 PM IST
सार
घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी टांडा कुलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान एक कैमरे की फुटेज में तीनों आरोपी भागते दिखे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के दसूहा के एक दुकानदार से 4.30 लाख की लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दातर से हमला कर दुकानदार से लूट की है। दुकानदार घर से दुकान की तरफ जा रहा था। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें आरोपी भागते दिखे।
विज्ञापन
पीड़ित जगजीत सिंह ने बताया कि अड्डा सरा में उसकी शिवा मोबाइल जोन वेस्टर्न यूनियन के नाम से दुकान है। जहां वह विदेशी करेंसी एक्सचेंज करने का काम करता है। सुबह 8:20 बजे वह बाइक से 4.30 लाख रुपये से भरा बैग लेकर दुकान की तरफ निकला।
विज्ञापन
घर से मात्र 300 मीटर पर टांडा-होशियारपुर रोड पर चढ़ने के दौरान टांडा की तरफ से बाइक पर आए तीन नकाबपोश लुटेरों ने उस पर दातर से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने डंडे भी मारे। इस दौरान लुटेरे उसका पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
इस हुई घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी टांडा कुलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान एक कैमरे की फुटेज में तीनों आरोपी भागते दिखे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में जुट गई है।