फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Loot in Canara Bank in Bhiwani

भिवानी में दिनदहाड़े केनरा बैंक से 4.78 लाख की लूट, सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात

Tue, 04 Aug 2020 02:39 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 04 Aug 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Loot in Canara Bank in Bhiwani
वारदात की सीसीटीवी फुटेज देखते हुए पुलिस अधिकारी।

रिवाड़ी खेड़ा गांव में केनरा बैंक की शाखा से चार बदमाश पिस्तौल दिखा 4.78 लाख लूट ले गए। बदमाश सैय गांव की ओर भागे। गांव के सरपंच के बेटे ने बदमाशों की गाड़ी का पीछा किया तो बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद सरपंच के बेटे ने खेतों में गाड़ी ले जाकर जान बचाई। सूचना के बाद पुलिस ने जिले की सीमाओं को सील कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया मगर वे हाथ नहीं आए। 

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। जिसमें तीन युवक हाथों में पिस्तौल लेकर बैंक में प्रवेश करते और रुपये लूटते नजर आ रहे हैं। जबकि चौथा युवक कार को स्टार्ट किए बाहर ही खड़ा है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया भी मौके पर पहुंची और बैंक अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


मामला मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे का है। रिवाड़ीखेड़ा गांव में केनरा बैंक की शाखा है। सुबह चार बदमाश स्विफ्ट कार से बैंक पहुंचे। एक गाड़ी में सवार रहा तो तीन हाथों में पिस्तौल लेकर बैंक के अंदर घुसे। वारदात के समय बैंक मैनेजर समेत तीन कर्मचारी बैंक में थे। एक युवक ने अंदर जाते-जाते ही सामने बैंक क्लर्क पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद दूसरे ने बैंक मैनेजर की ओर पिस्तौल की और सभी के हाथ ऊपर करवाए। तीसरा युवक रुपये बटोरने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana News in Hindi: Loot in Canara Bank in Bhiwani
जांच में जुटे पुलिस अधिकारी।

रुपये बटोरने के बाद सभी सैय की ओर भागने लगे। सूचना के बाद गुजरानी चौकी और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साइबर सेल इंचार्ज रमेश कुमार भी पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन बदमाश साफ नजर आ रहे हैं। 

बदमाश स्थानीय भाषा ही बोल रहे थे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि आसपास के ही हो सकते हैं। इतना ही नहीं बदमाशों की उम्र भी ज्यादा नहीं लग रही। देखने से 20 से 25 वर्ष के युवक लग रहे हैं। जांच अधिकारी गुजरानी चौकी इंचार्ज सज्जन सिंह ने बताया कि तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। 

सरपंच के बेटे ने ली गाड़ी की फोटो, पीछा करने पर चलाई गोली
वारदात के लिए बदमाश जब आए तो बैंक के सामने ही सरपंच का मकान है। सरपंच का बेटा अजय वारदात से चंद मिनट पहले ही वहां से अपने पिता को लेने सैय मार्ग पर गया था। ऐसे में वारदात के तुरंत बाद क्लर्क ने सरपंच के बेटे को फोन किया और बताया कि यहां से बदमाश भागे हैं। तुम उनकी कार के नंबर का फोटो खींच लेना। 

अजय ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उसने मार्ग पर अपनी कार थोड़ी तिरछी खड़ी कर ली ताकि बदमाश अपनी कार धीमी करें। बदमाशों ने कार धीमी की तो मैंने नंबर की फोटो खींच ली। फिर सोचा पीछा कर लेता हूं। पीछा करने लगा तो करीब तीन किलोमीटर आगे चलने के बाद बदमाशों की कार के आगे दो ट्रैक्टर आ गए। इस दौरान मुझे पीछा करते देख बदमाशों ने गोली चलाई। गोली कार के ऊपर से गई। इसके बाद मैंने अपनी कार बैक कर खेतों में ले ली और बदमाश सैय गांव के मार्ग पर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed