{"_id":"62affe217457f2542863004d","slug":"loot-in-a-factory-in-derabassi-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी में गोदाम से छह लाख रुपये की लूट, लुटेरों ने गंडासी व डंडों से दो गार्ड को किया जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali News: डेराबस्सी में गोदाम से छह लाख रुपये की लूट, लुटेरों ने गंडासी व डंडों से दो गार्ड को किया जख्मी
Mon, 20 Jun 2022 11:35 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:35 AM IST
सार
बीती रात करीब 1:00 बजे दो गार्ड मौके पर तैनात थे। इसी वक्त चार हथियारबंद लुटेरे हाथ में गंडासी, किरपान व डंडे से लैस होकर पहुंचे। आते ही दोनों ने गार्ड पर हमला कर दिया।घायल करने के बाद लुटेरे छह लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
वारदातस्थल पर जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के डेराबस्सी के गांव भांखरपुर में बीती देर रात चार हथियार बंद लुटेरों ने एक ट्रांसपोर्टर के गोदाम में घुसकर छह लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। ट्रांसपोर्टर के गोदाम में दो सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। लुटेरों ने गंडासे व डंडो से बुरी तरह पीटकर उन्हें जख्मी कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
डेराबस्सी में पिछले कुछ दिनों में यह लूट की तीसरी वारदात है। जानकारी के अनुसार गांव भांखरपुर में एक ट्रांसपोर्टर का गोदाम है। यहां पर चार गार्ड शिफ्टों में तैनात रहते हैं। बीती रात करीब 1:00 बजे दो गार्ड मौके पर तैनात थे। इसी वक्त चार हथियारबंद लुटेरे हाथ में गंडासी, किरपान व डंडे से लैस होकर पहुंचे। आते ही दोनों ने गार्ड पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल करने के बाद लुटेरे छह लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। बता दें कि इससे पहले भी गांव त्रिवेदी कैंप में जंगलात विभाग के रिटायर रेंज अफसर महेंद्र सिंह के घर में चार हथियारबंद लुटेरों ने दाखिल होकर 80 हजार रुपये की नगदी व 15 तोला सोना चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस का शक है कि यह लुटेरे भी वही हैं। सूचना मिलने के बाद डीएसपी डेराबस्सी गुरबख्शीश सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन