फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot gang members Arrest in Jalandhar, gang run by Mother and son

मां-बेटा चला रहे थे हाई प्रोफाइल गैंग, पुलिस ने मारा छापा, जो मिला उसने होश उड़ा दिए

Wed, 05 Sep 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Wed, 05 Sep 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Loot gang members Arrest  in Jalandhar, gang run by Mother and son
पकड़े गैंग के सदस्य
मां-बेटे एक हाई प्रोफाइल लूट के गिरोह का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने जब रेड मारी तो इनके पास बरामद लग्जरी कारें और आपत्तिजनक सामान ने होश उड़ा दिए। दोनों पंजाब के जालंधर में लूट का गिरोह चला रहे थे। स्थानीय कमिशनरेट पुलिस ने वाहन लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर मां-बेटे समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह से लूट की फॉर्च्यूनर, इनोवा के अलावा काफी आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। गिरोह के सदस्यों ने पिछले दिनों पंचकूला में गोलियां चलाकर एक इनोवा गाड़ी को लूटा था।
विज्ञापन


डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि सीआईए शाखा के इंस्पेक्टर अजय सिंह को गुप्त सूचना मिली थी, जिसकी बिनाह पर पुलिस ने नाकेबंदी कर कुलप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस व उसकी मां नरिंदर कौर निवासी सूर्या इनक्लेव, जस चोपड़ा व सागर निवासी कुक्कड पिंड जालंधर को पटेल चौक के निकट से काबू कर लिया। आरोपियों के पास से लूट की दो गाड़ियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

Loot gang members Arrest  in Jalandhar, gang run by Mother and son
सांकेतिक तस्वीर
डीसीपी ने बताया कि नरिंदर कौर के बेटे कुलप्रीत सिंह प्रिंस पर काफी कर्जा चढ़ चुका था। ऐसे में नरिंदर कौर ने एक लुटेरा गिरोह का गठन करने की ठानी। इसमें उसने कुलप्रीत के दोस्त जस चोपड़ा को शामिल किया। गिरोह के सदस्यों ने योजना बनाई कि वह गाड़ियां लूट कर बेच दिया करेंगे। जस चोपड़ा ने केएफसी के कर्मचारी को घायल कर 11 लाख रुपये लूटे थे।  वह जेल से जमानत लेकर आया था। 

नरिंदर कौर जानती थी कि जस चोपड़ा उनके साथ मिलकर चला तो काफी फायदा हो सकता है। जस चोपड़ा की जेल में एक अपराधी जगसीर से मुलाकात हुई थी, जस ने उसको अपने साथ मिला लिया। इसके अलावा जस के गांव का रहने वाला सागर भी मिल गया। गिरोह के सदस्यों ने 21 अगस्त को पंचकूला में हवाई फायरिंग कर इनोवा गाड़ी को लूटा था। इंस्पेक्टर अजय सिंह ने तबाया जगसीर शातिर बदमाश है, उसके पास रिवाल्वर है। इस रिवाल्वर के बल पर ही गाड़ी पंचकूला से लूटी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed