{"_id":"5fe992298ebc3ecd6c2904db","slug":"loot-after-firing-in-bank-of-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद : सेंट्रल बैंक में दिनदहाड़े डकैती, पांच नकाबपोश ने फायरिंग कर 45,600 ले उड़े, आरोपी सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद : सेंट्रल बैंक में दिनदहाड़े डकैती, पांच नकाबपोश ने फायरिंग कर 45,600 ले उड़े, आरोपी सीसीटीवी में कैद
Mon, 28 Dec 2020 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:37 PM IST
सार
- जींद की बरसोला शाखा में दिनदहाड़े वारदात, चार बदमाश अंदर घुसे तो एक बाहर खड़ा रहा
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी, सीआईए और थाने की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर दो अलग-अलग बाइकों पर फरार हुए बदमाश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के बरसोला गांव स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पांच नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर 45 हजार 600 रुपये की डकैती की। पांचों बदमाश बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने फिलहात पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ पिस्तौल के बल पर डकैती डालने का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बैंक मैनेजर अभिजीत ने शिकायत में बताया कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनका स्टाफ बैंक में कामकाज कर रहा था। इसी दौरान बैंक के अंदर चार बदमाश चेहरे पर नकाब पहने घुस आए, वहीं एक बदमाश बाइक पर खड़ा रहा। नकाबपोशों ने आते ही कैशियर कपिल से रुपये मांगे।
विज्ञापन
कपिल ने रुपये देने से इनकार किया तो बदमाशों ने बैंक के अंदर फायरिंग की। इससे बैंक कर्मचारी और ग्राहक डर गए। नकाबपोश कैशियर के सामने रखे 45 हजार 600 रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सीआईए मनोज वर्मा और सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। कैशियर ने पुलिस को बताया कि उसने वह राशि ग्राहक को देने के लिए काउंटर पर रखी थी।
विज्ञापन
बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात पांच युवकों के खिलाफ पिस्तौल के बल पर डकैती करने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए और थाने की टीम जुटी है। पांचों बदमाश बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। -दिनेश कुमार, थाना प्रभारी।